फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari Gangrape: Cops arrested two man

रेवाड़ी गैंगरेपः सिपाही समेत दो अरेस्ट, मास्टर-नेता की तलाश जारी

Mon, 21 Mar 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो्/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Mar 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
Rewari Gangrape: Cops arrested two man
गिरफ्तार
रेवाड़ी के उत्तम नगर मोहल्ले में एक महिला को तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप मामले में पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी और उसके साथी तक तो पहुंच गए हैं। अब पुलिस गैंगरेप के अन्य आरोपियों में से मास्टर साहब और नेता जी की तलाश में जुटी है। रविवार को पुलिस ने गांव बडवाना निवासी पुलिसकर्मी राजकुमार उर्फ राजू और पटौदी क्षेत्र के गांव बपास निवासी बंसी को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


ऑफ मिल रहा है मोबाइल नंबर
मामले में महिला थाना पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है। इससे फरार आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन पता कर उनको गिरफ्तार किया जा सके। अभी तक सभी आरोपियों के फोन नंबर स्विच्ड ऑफ जा रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
मूल रूप से राजस्थान, अलवर के मुंडावर क्षेत्र और हाल में गुड़गांव में किराए पर रहने वाली महिला ने बनीपुर चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार उर्फ राजू समेत उसके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसने इन पर नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण करने, इंजेक्शनों से बेसुध रखकर तीन दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मार्च को दिन में महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में कामयाब रही। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 17 मार्च को ही मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने भी मौके का मुआयना किया था।


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद सभी संभावित जगहों पर फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलावा मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।   
-उमेश बाला, इंस्पेक्टर, जांचकर्ता, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed