{"_id":"58d573194f1c1ba06e1a4b5c","slug":"gangrape-in-bhiwani-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, मोबाइल से बनाई वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, मोबाइल से बनाई वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के दादरी रोड पर शहर के साथ लगते सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा का एमएमएस भी बनाया और वायरल किया। शुक्रवार को परिजन किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंचे। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप, का केस दर्ज किया है। घटना गत 22 मार्च की है।
पुलिस के अनुसार 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी अपने घर से पास ही स्थित अपने प्लॉट में जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में मोनू, राहुल, देवेंद्र व सुधीर ने किशोरी को अगवा किया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल से एमएमएस भी बनाया। पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।
इसी डर में किशोरी ने दो दिन तक खाना-पीना छोड़ किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने रोते हुए आपबीती बयां की। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी देवी ने बताया कि मोनू पर रेप का आरोप है जबकि देवेंद्र ने वीडियो बनाई है। दो युवकों पर घटनास्थल पर मौजूद रहकर निगरानी के आरोप हैं।