हरियाणा: निजी चैनल का दावा, मुरथल में मिले महिलाओं के अंतर्वस्त्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान सोनीपत के मुरथल के पास उपद्रव के दौरान गैंगरेप के मामले में वीरवार को एक टीवी चैनल ने स्टिंग करने का दावा करते हुए घटनास्थल पर महिलाओं के अंतर्वस्त्र मिलने का खुलासा किया है।
चैनल का दावा है कि चश्मदीदों के बताए इलाकों के आसपास कुछ महिलाओं के अंत:वस्त्र बरामद हुए हैं। चैनल के स्टिंग के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के उस दावे पर सवाल उठने लगे हैं जिसमें उन्होंने मामले को अफवाह बताया था।
वीरवार देर शाम एसपी अभिषेक गर्ग और डीसी राजीव रतन और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और ढाबा संचालकों से पूछताछ की।
वाहनों में सवार महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़
बता दें कि दो दिनों से क्षेत्र में चर्चा है कि मुरथल और कुराड़ गांव के पास रविवार को कुछ लोगों ने उपद्रव मचाते हुए वाहनों में सवार महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया था।
मीडिया में समाचार आने के बाद मामला उछला था। अब इस मामले में टीवी चैनल ने मौके पर महिलाओं अंतर्वस्त्र मिलने का दावा किया था। मामले में उन्हीं अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया है, जिन पर क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा था।
ऐसे में जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि मौके पर जांच की है, हर एक व्यक्ति के बयान लिए। अंत:वस्त्र मिलने से अपराध सिद्ध नहीं होता। अगर कोई पीड़ित है तो वह सामने आए।