फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with widow by 3 men in mahendragarh

आबरू के लुटेरों से बच न पाई विधवा...हुआ गैंगरेप

Mon, 15 Jun 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jun 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
gang rape with widow by 3 men in mahendragarh

पिछले साल तो विधवा ने किसी तरह आबरू बचा ली थी, लेकिन आज दरिंदों का शिकार होने से बच नहीं पाई। सनसनीखेज मामला, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का है।

विज्ञापन


यहां सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की विधवा के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। जिसका मामला सदर थाना पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान पर एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के अनुसार वह अपने गांव में आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। उसके पास सत्यवान नाम के व्यक्ति का फोन आया और महेंद्रगढ़ मिलने को कहा। उसने कहा कि वह बिजली निगम में किसी काम के लिए आएगी तब मिल लेना। जब वह 11 जून को बिजली निगम कार्यालय पहुंची तो उक्त व्यक्ति का फिर फोन आया कि मुझे कुछ जरूरी बात करनी है, आप तुलाराम चौक आ जाओ। जब वह तुलाराम चौक पहुंची तो सत्यवान एक आटो में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर यह बोला कि मेरे मकान में चलते हैं, वहां पर जाकर बात करेंगे। जब ये कुराहवटा रोड स्थित एक मकान में पहुंचे तो वहां पर दो लोग बैठे शराब पी रहे थे।

कोल्ड ड्रिंक में ‌दिया नशा, बेहोशी में की द‌रिंदगी

gang rape with widow by 3 men in mahendragarh

उसने वहां पर बैठने से मना किया तो सत्यवान बोला कि मेरे ही आदमी हैं, इनसे कोई दिक्कत नहीं है। इस पर वह बैठ गई, सत्यवान ने उसे कोल्ड ड्रिंक दिया। जिसके पीते ही उस पर नशा छाने लगा और वह बेहोश हो गई।

इसी दौरान उन तीनों लोगों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया तो वह थाना में पहुंची है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने इससे पूर्व भी अपने ही गांव के युवक के खिलाफ पिछले वर्ष रेप के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था, वहीं आरोपी की मां के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट से आरोपी व उसकी मां को बरी कर दिया गया है।

इस संबंध में एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान पीड़िता को नहीं है, इसलिए उनके मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed