फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with minor girl

हथियार की नोक पर नाबालिग से गैंगरेप

Mon, 21 Jul 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Mon, 21 Jul 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girl

पंजाब के बठिंडा-संगत मंडी के पास एक गांव में दो युवक हथियार के दम पर नाबालिग से दुराचार कर मौके से फरार हो गए। घटना के समय युवती घर में भाई के साथ अकेली थी।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने थाना संगत को भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने दो दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) की ओर से पुलिस को कार्रवाई न करने पर संघर्ष की चेतावनी दी तो दबाव में आकर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

रात को दो युवक जबरन घर में घुसे

gang rape with minor girl

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। उसके माता-पिता अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

रात 10.30 बजे के करीब दो युवक उनके घर में दाखिल हो गए। एक युवक के हाथ में हथियार था। दोनों युवक ने उसके साथ दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित युवती के परिजन दो दिन तक उसे दवा देते रहे और उन्होंने इस संबंध थाना संगत को भी शिकायत दी लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलन की चेतावनी के बाद केस

gang rape with minor girl

वहीं यह मामला जब लोक जन शक्ति के प्रधान जगदीप सिंह गहरी के ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत दुराचार पीड़िता को सरकारी महिला व चिल्ड्रन अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया।

युवती का इलाज करने वाली महिला डाक्टर व अस्पताल के एसएमओ इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया। यहीं नहीं पहले थाना संगत के एसएचओ ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई थी।

लोजपा की ओर से युवती को अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर आरोपियों पर केस दर्ज न हुआ तो वह संघर्ष करेंगे। इसके बाद पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed