फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with married woman by friend of husband

शर्मनाक! भाई और दोस्त से ही लुटवाने लगा बीवी की आबरू

Tue, 02 Jun 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बराड़ा ,अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बराड़ा ,अंबाला(हरियाणा) Updated Tue, 02 Jun 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
gang rape with married woman by friend of husband

घरेलू कलह का ये शर्मनाक अंजाम होगा ये नवविवाहिता ने कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल उसके पति ने विवाद के बाद अपने दोस्त और ममेरे भाई से करवाने लगा उसका गैंगरेप।

विज्ञापन


वारदात हरियाणा के बराड़ा (अंबाला) क्षेत्र के कलालटी क्षेत्र का है। घटना कुछ दिन पुरानी है। विवाहिता इस घटना के बाद से सहमी हुई थी, मगर अब बात बरदाश्त से बाहर होने के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, उसके दोस्त व ममेरे भाई पर केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता का आरोप है कि पति की मिलीभगत से उसके साथ दुराचार करने के बाद उसे बुरी तरह पीटा गया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सामूहिक दुराचार के बाद भी आरोपियों ने कई बार पीड़िता के साथ जबरन यौन संबंध बनाकर उसे प्रताड़ित किया और उसकी पिटाई की। इसी वजह से पीड़िता सहमी रही।

मगर अब पीड़िता ने अपनी बहन को फोन पर सारी घटना से अवगत करवाया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पति से विवाद के बाद शुरू हुआ यौन उत्पीड़न

gang rape with married woman by friend of husband

कलालटी चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसने एक युवक से चंडीगढ़ में शादी की थी। इसके बाद वे परिजनों के डर से सेफ हाउस में रहने लगे। कुछ समय के बाद वे अपने गांव वापस लौट आए और यहीं पर रहने लगे। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने उसे स्वीकार नहीं किया, जिससे विवाद बढ़ गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति के मामा का लड़का व उसके पति का दोस्त जो गांव में ही रहते हैं, उनका घर आना जाना था। महिला ने बताया कि इसी दौरान एक दिन जब उसके पति के साथ उसका विवाद हुआ, तो उसके पति ने मिलीभगत कर अपने ममेरे भाई व अपने दोस्त से उसका दुराचार करवाया।

पीड़ित पत्नी के अनुसार दुराचार के बाद उसे बुरी तरह पीटा गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं पति की मिलीभगत से आरोपियों द्वारा उसे कई बार यौन प्रताड़ना दी गई। तंग आकर अब इस बारे में महिला ने अपनी बहन को सारी बात फोन पर बताई। जिसके बाद पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया गया।

प्रमोद कुमार, चौकी इंचार्ज, कलालटी ने बताया कि एक महिला द्वारा उसके साथ सामूहिक दुराचार करने की शिकायत आई है। पीड़ित महिला का मुलाना सीएचसी में मेडिकल करवाया गया। इस संबंध में पति व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed