फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang-rape in rohtak with school girl

लड़की को उठाकर ले गए और दो दिन तक फार्म हाउस पर चला रहा ये सब

Fri, 19 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 19 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
gang-rape in rohtak with school girl
रोहतक में गैंगरेप - फोटो : Demo Pic
रोहतक की निर्भया के साथ जो कुछ हुआ उसे देश कभी भूला नहीं पाएगा, लेकिन अब भी अपराधियों में पुलिस को लेकर खौफ नहीं दिखाई दे रहा। एक बार फिर से निर्भया की दरिंदगी के बाद रोहतक में एक युवती से गैंगरेप किया गया है।  रोहतक के महम में दो युवकों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे एक फार्म हाउस पर ले गए और दो दिन तक हवस का शिकार बनाते रहे। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह 16 मई को अपने पड़ोस से लौट रही थी। उसी समय बाइक पर वार्ड 7 निवासी सन्नी व मोनू आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। वह उसे महम के एक फार्म हाउस पर ले गए। वहां दोनों ने एक झोपड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात एक स्विफ्ट कार लाई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष सवार थे।
विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक कार से उसे जींद जिले के जुलाना के एक होटल में ले जाया गया। वहां उसे धमकाया गया कि वह अपने परिजनों को इस संबंध में कुछ नहीं बताएगी। यदि उसने पुलिस में शिकायत दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद वह उसे महम के पास छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पुष्पा खत्री का कहना है कि महम छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दो को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने खुद फार्म हाउस पर जाकर मामले की जांच की है। अभियुक्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed