{"_id":"591dc0ce4f1c1b8351f24d0b","slug":"gang-rape-in-rohtak-with-school-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को उठाकर ले गए और दो दिन तक फार्म हाउस पर चला रहा ये सब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को उठाकर ले गए और दो दिन तक फार्म हाउस पर चला रहा ये सब
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 19 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में गैंगरेप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक की निर्भया के साथ जो कुछ हुआ उसे देश कभी भूला नहीं पाएगा, लेकिन अब भी अपराधियों में पुलिस को लेकर खौफ नहीं दिखाई दे रहा। एक बार फिर से निर्भया की दरिंदगी के बाद रोहतक में एक युवती से गैंगरेप किया गया है। रोहतक के महम में दो युवकों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे एक फार्म हाउस पर ले गए और दो दिन तक हवस का शिकार बनाते रहे।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह 16 मई को अपने पड़ोस से लौट रही थी। उसी समय बाइक पर वार्ड 7 निवासी सन्नी व मोनू आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। वह उसे महम के एक फार्म हाउस पर ले गए। वहां दोनों ने एक झोपड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात एक स्विफ्ट कार लाई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष सवार थे।
छात्रा के मुताबिक कार से उसे जींद जिले के जुलाना के एक होटल में ले जाया गया। वहां उसे धमकाया गया कि वह अपने परिजनों को इस संबंध में कुछ नहीं बताएगी। यदि उसने पुलिस में शिकायत दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद वह उसे महम के पास छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
डीएसपी पुष्पा खत्री का कहना है कि महम छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दो को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने खुद फार्म हाउस पर जाकर मामले की जांच की है। अभियुक्तों की तलाश जारी है।