फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang-rape accused rape with nurse

वो चीखती रही और वे नोचते रहे, गैंगरेप का रौंगटे खड़े कर देने वाला सच

Sun, 26 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 26 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
gang-rape accused rape with nurse
गैंगरेप के आरोपियों ने फिर किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित बदल गई, लेकिन आरोपी वही रहे,  गैंगरेप के आरोपियों ने एक बार फिर से वारदात को अंजाम दिया, हैरानी की बात है कि आरोपियों को पहले भी पुलिस की तरफ से गैंगरेप के मामले में क्लीनचिट दी जा चुकी है। लुधियाना के बस स्टैंड के पास स्थित एक सिनेमा हाल की पार्किंग में नर्स के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले कोई ओर नहीं बल्कि वहीं आरोपी हैं, जिनके खिलाफ पीड़ित महिला ने 4 अक्तूबर 2014 में भी गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस जांच के बाद दोनों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन


जहरीला पदार्थ खाने के बाद सिविल अस्पताल में दाखिल कराई गई युवती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि वह अभी बोलने की हालत में नहीं है। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर निंदी और सोनी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सिविल अस्पताल में दाखिल युवती की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में उसकी मेडिकल जांच हो जाएगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की क्लीन चिट  के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी को तंग कर रहे थे।
विज्ञापन


उनकी बेटी डर के मामले किसी से कोई बात नहीं करती थी। बीते बुधवार को बेटी अस्पताल से घर आ रही थी। जब वह बस स्टैंड के पास सिनेमा हाल के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसके बाद आरोपी उसे धक्के से पार्किंग में ले गए और वहां पर आरोपियों ने गैंगरेप किया। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकियां दी कि वह इस बारे में कुछ न किसी को बताए। युवती ने घर पहुंचते ही बिना किसी को कुछ बताए घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माडल टाऊन थाने के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि इसी युवती के साथ गैंगरेप के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ 2014 में मामला दर्ज किया गया था, इन दोनों आरोपियों ने इसमें जांच लगवा ली थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। पुलिस ने युवती के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी फरार है। दोनों की तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed