{"_id":"64fa1d108135d42b230c8243","slug":"gang-misdeed-with-minor-girl-in-faridkot-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: नाबालिग लड़की के साथ होटल में चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, पड़ोस की महिला ले गई थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: नाबालिग लड़की के साथ होटल में चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, पड़ोस की महिला ले गई थी
Fri, 08 Sep 2023 12:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:30 AM IST
सार
शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने पड़ोसी महिला, एक लड़की और मोगा के अकाशदीप सिंह व संदीप सिंह सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पड़ोस की एक महिला उसे मोगा ले गई थी। जहां होटल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे का इंजेक्शन लगाकर एक नाबालिग लड़की के साथ मोगा के एक होटल में चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता ने अपनी बुआ को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पड़ोसी महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त को पड़ोसी महिला अपने साथ फरीदकोट लेकर गई और वहां से मोगा लेकर चली गई। मोगा में वह किसी सैलून में पहुंची, जहां एक नौजवान मिला और बाद में वहां से उसे अपने साथ होटल ले आई। महिला ने उसे होटल के एक कमरे में छोड़ दिया और खुद दूसरे कमरे में चली गई। इस दौरान लड़की के कमरे में एक लड़का अकाशदीप आया। उसने बाजू पर नशे का टीका लगा दिया। सिगरेट और शराब भी पिलाई। इसके बाद अकाशदीप ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार कमरे में इसी दौरान एक लड़का संदीप सिंह सन्नी भी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया। अगले दिन फिर महिला उसे होटल ले गई। जहां पर कई लड़के आते थे और दुष्कर्म करते थे। महिला इन लड़कों से पैसे ले रही थी। पड़ोसी महिला के साथ एक और लड़की भी थी। उसने उसे तीन लड़कों के साथ भेजा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी महिला और लड़की ने उसे बंधक बनाया था। करीब चार दिन बाद पड़ोसी की रहने वाली महिला मोगा के बस स्टैंड पर जूस पीने गई थी। इसी दौरान वह किसी तरह भाग निकली और अपनी बुआ को मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने पड़ोसी महिला, एक लड़की और मोगा के अकाशदीप सिंह व संदीप सिंह सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।