फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   gambling racket busted by Crime Branch, 6 accused arrested

क्राइम ब्रांच ने किया जुए के रैकेट का पर्दाफाश, 6 आरोपी काबू

Tue, 24 May 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 24 May 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
gambling racket busted by Crime Branch, 6 accused arrested
जेल

पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टू की टीम ने ताश और कैसीनों द्वारा जुए का कारोबार करने वाले रैकट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को काबू कर 1 लाख 27 हजार 825 रुपये की बरामदगी की है। पुलिस कमिश्नर डा. आरसी मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच पंचकूला द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 9 की कोठी पर छापा मारा गया।

विज्ञापन


यहां पिछले 6 महीने से कुछ लोग जुआ खेलते थे। रेड कर आरोपी गौरव उर्फ निटू निवासी आदर्श एनकलेव ढकोली, अकिंत वधावन निवासी सेक्टर 36डी चंडीगढ़, मरीनल मन्ना निवासी सेक्टर ए चंडीमंदिर छावनी पंचकूला, शहजपाल उर्फ नवीन निवासी मॉडल टाऊन, फेस 3 भठिंडा पंजाब, विरेन्द्र जोशी उर्फ बीरू और प्रकाश जोशी सेक्टर 9 पंचकूला को मौके से कैसीनों पर जुआ खेलते हुए काबू किया।
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस को नगदी, दो कैसीनों टेबल, 30/40 ताश की गड्डी मिली है। सेक्टर 9 की इस कोठी के बेसमेंट में यह कारोबार चल रहा था। इस कोठी को एमआर सिंह से आरोपी गौरव ने 20 हजार रुपये प्रति माह के किराये पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर शहरी, ग्रामीण अंबाला व पंचकूला के लोगों से कहा है कि वह अपने मकान में रहने वाले किराएदारों की सूचना स्थानीय पुलिस को दें तथा किरायेदारों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग करें ताकि आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को काबू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed