फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fugitive Rakesh arrested in Deepa murder case by Jalandhar police

Jalandhar News: बहुचर्चित दीपा हत्याकांड में भगोड़ा राकेश गिरफ्तार, चार पिस्तौल और एक राइफल बरामद

Wed, 18 Oct 2023 07:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Oct 2023 07:44 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि एक साल पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद वह मेरठ (यूपी) चला गया और वहां से हथियार खरीदे ताकि जालंधर में अपने दुश्मनों से बदला ले सके। वह वारदात की फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी जेल में सजा काट रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया है।

विज्ञापन
Fugitive Rakesh arrested in Deepa murder case by Jalandhar police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मकसूदां बाईपास से कपूरथला के बहुचर्चित दीपा हत्याकांड में भगोड़ा आरोपी राकेश को चार पिस्तौल, एक राइफल और तीन कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी (जांच) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह की अगुवाई में टीम गश्त के दौरान मकसूदां चौक पर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि राकेश कुमार उर्फ पोपी निवासी संगत नगर जालंधर कमल विहार में छिपकर रह रहा है। वह कपूरथला के दीपा हत्याकांड में भगोड़ा है। 

विज्ञापन


उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज कुमार उर्फ दीपा निवासी कपूरथला की 2013 में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे 20 साल की सजा हुई थी। एक साल पहले पैरोल पर आने के बाद से फरार है। इसके बाद आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। वह अवैध हथियारों के साथ मकसूदां बाईपास पर खड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए। इसके खिलाफ थाना डिवीजन एक में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर तीन पिस्तौल और एक राइफल बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि एक साल पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद वह मेरठ (यूपी) चला गया और वहां से हथियार खरीदे ताकि जालंधर में अपने दुश्मनों से बदला ले सके। वह वारदात की फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी जेल में सजा काट रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed