{"_id":"5b55d5494f1c1b1e308b66dd","slug":"friend-rape-with-the-girl-case-ragistered","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ने के बहाने दोस्त ने ही युवती के साथ खेला घिनौना खेल, नौ महीने बाद केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर छोड़ने के बहाने दोस्त ने ही युवती के साथ खेला घिनौना खेल, नौ महीने बाद केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पड़ोसी युवक ने करीब नौ महीने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा अब हुआ है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां रहने वाले एक युवक ने करीब नौ महीने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को स्कूल से आते समय बाइक पर घर छोड़ने के बहाने बिठाया और उसे शेरपुर इलाके में ले गया।
विज्ञापन
जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी उसे लगातार धमकियां देता रहा। पीड़िता ने कुछ समय पहले आरोपी के खिलाफ थाना मोती नगर में शिकायत दी। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी है। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता इलाके में ही स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्रा है। आरोपी के साथ उसकी मुलाकात भी वहीं हुई और आरोपी के साथ उसकी दोस्ती हो गई। अक्तूबर 2017 में वह स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी उसे मिला और उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठा ले गया। आरोपी उसे बहाने से शेरपुर इलाके में ले गया। जहां पर एक खाली मकान में उसके साथ दुराचार किया और धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए।
विज्ञापन
पीड़िता काफी समय तक यह बात दबा कर बैठी रही। कुछ समय पहले उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।