{"_id":"599c22e14f1c1bef168b46ee","slug":"fraud-with-four-girls-by-name-of-recruitment-in-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 युवतियों से पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी, न नौकरी दिलाई न पैसे लौटाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 युवतियों से पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी, न नौकरी दिलाई न पैसे लौटाए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
money fraud
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में भर्ती के नाम पर चार युवतियों को ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने न तो नौकरी दिलाई और न पैसे लौटाए। मामला पंजाब के मोगा का है। पुलिस ने पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 4 युवतियों से 7.56 लाख की ठगी करने के आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी के पारिवारिक सदस्यों ने जालंधर में थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है।
एएसआई मोहकम सिंह ने बताया कि पीड़ित युवतियां रकसीन और प्रदीप कौर दोनों वासी गांव तलवंडी भंगेरियां, जसप्रीत कौर निवासी घुदू पत्ती, जैतो और कमलजीत कौर वासी जिला फिरोजपुर ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके साथ रणजीत सिंह वासी जालंधर ने पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के लिए प्रति पीड़ित 1.50 लाख में सौदा तय किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी उनको जाली नियुक्ति पत्र दिखाकर 7.56 लाख ठग कर ले गया।
आरोपी ने पीड़ित युवतियों को न तो पुलिस में नौकरी दिलाई और न ही उनकी रकम वापस की। जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की जांच एसपी स्थानीय को सौंपी थी। प्राथमिक पड़ताल के दौरान आरोपी की पत्नी सिमरनजीत कौर और पिता गुरदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी रणजीत सिंह इस साल 2 अप्रैल से लापता है और उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाना डिवीजन नंबर 5, जालंधर में दर्ज करवाई हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ठगी मारने बाद जान बूझकर लापता हुआ है। प्राथमिक पड़ताल के बाद आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।