फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud_property dealing_khushpreet father_chandigarh

खुशप्रीत के पिता के साथ 7 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 19 Dec 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
fraud_property dealing_khushpreet father_chandigarh
बुडैल निवासी खुशप्रीत के पिता ने वहां पर ही टेंट और कैटरिंग का कारोबार करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिकायत पर सेक्टर-34 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि 5 साल की मासूम खुशप्रीत की साल 2010 में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।

खुशप्रीत के पिता लखबीर सिंह ने बुड़ैल में सदाशिव नाम से टेंट और कैटरिंग का कारोबार चलाने वाले राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी रुक्मणि, योगेश कुमार और अन्य के खिलाफ प्रॉपर्टी दिलवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लखबीर सिंह की भी बुड़ैल में दुकान हैं। उनकी दुकान के साथ राजेंद्र की भी दुकान है। राजेंद्र ने लखबीर को खरड़ स्थित अमन सिटी में 5 मरले की कोठी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, राजेंद्र ने उस कोठी की कीमत करीब 35 लाख बताई थी। लखबीर के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में उसे सात लाख दे दिए और राजेंद्र ने उन्हें इन रुपयों की रसीद भी दी।

राजेंद्र सिंह सेक्टर-18 स्थित प्रिटिंग प्रेस में भी काम करता है। इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि यह कोठी तो किसी और के नाम है।

लखबीर को बाद में यह भी पता चला कि आरोपी राजेंद्र ने उक्त कोठी की रजिस्ट्री अपनी पत्नी रुक्मणि के नाम पर करवा ली। बाद में जब उसने राजेंद्र से पैसे मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा।

उल्टा वह लखबीर की दुकान पर जाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके चलते लखबीर ने अगस्त में आरोपी की शिकायत पुलिस मुख्यालय में दी और फिर इसकी जांच सेक्टर-34 थाने के एएसआई सेवा सिंह को सौंपी।


जांच अधिकारी ने मामले की जांच के बाद आरोपी राजेंद्र, उसकी पत्नी रुक्मणि, योगेश कुमार और 4 अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकियां देने का मामला दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed