फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud of millions by name of sending to foreign and to recruit in army at punjab

कहीं विदेश भेजने तो कहीं भर्ती के नाम पर ठगी, एक साथ 3 बड़े मामले

Sat, 17 Dec 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 17 Dec 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
fraud of millions by name of sending to foreign and to recruit in army at punjab
रुपया - फोटो : demo pic
नोटबंदी के बावजूद कहीं विदेश भेजने के नाम पर तो कहीं भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही। एक साथ तीन मामले सामने आए हैं। पहला मामला पटियाला का है।
विज्ञापन


किसान होने के बावजूद खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर एक व्यक्ति की ओर से लोगों को पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी कर ली। शंभू थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जांच अधिकारी थाना शंभू के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि शंभू के रहने वाले जमींदार दलवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि थाना गंडा खेडी के अधीन पड़ते गांव महिमूदपुर के किसान सतनाम सिंह ने उसे झांसा दिया कि वह फतेहगढ़ साहिब जिले में पुलिस महकमे में काम करता है और उसकी पुलिस के बड़े-बड़े अफसरों से काफी जान-पहचान है।
विज्ञापन


वह उसकी पुलिस में भरती करवा सकता है। इसी तरह का झांसा आरोपी सतनाम सिंह ने करीब 9 लोगों को दिया, जिनमें हरदित्त सिंह, अश्विनी कुमार आदि शामिल हैं।

एक लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

fraud of millions by name of sending to foreign and to recruit in army at punjab
धन
सतनाम सिंह ने प्रत्येक से एक लाख में सौदा तय किया। यह भी तय हुआ कि सभी को कुछ पैसे एडवांस में देने होंगे। बाकी पैसे भरती के बाद देने होंगे। इसके तहत आरोपी सतनाम ने शिकायतकर्ता दलवीर से 45 हजार रुपये, हरदित्त सिंह से 25 हजार, अश्विनी कुमार से 25 हजार लिए।

इस तरह से करीब ढाई लाख रुपये आरोपी ने सभी लोगों से ले लिए, जो पुलिस में भरती के इच्छुक थे। लेकिन बाद में न तो उनकी पुलिस में भरती कराई और न ही मांगने पर पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विदेश भेजने का झांसा देकर करीब ढाई लाख की धोखाधड़ी की
पटियाला में विदेश भेजने का झांसा देकर एक बाप-बेटे समेत तीन लोगों की ओर से ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिटी समाना पुलिस ने सभी आरोपियों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कश्मीर सिंह निवासी वडैचा समाना ने बयान दिया है कि कश्मीर सिंह, उसके लड़के गुरविंदर सिंह और एक अन्य व्यक्ति मनजीत सिंह सभी निवासी वडैचा ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर दो लाख 40 हजार रुपये ले लिए। लेकिन न तो उसे विदेश भिजवाया और न ही उसके बाद में पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साइप्रस भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी

fraud of millions by name of sending to foreign and to recruit in army at punjab
money
कपूरथला में वर्क परमिट पर साइप्रस भेजने के नाम पर 2 लाख 90 हजार रुपये ठगने के आरोप में जालंधर के गांव चुम्मो आदमपुर निवासी एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना फतूढींगा पुलिस ने गांव तैयबपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। एसएसपी को दी शिकायत में हंसराज पुत्र रामदास ने बताया कि वह अपनी बेटी अमनदीप कौर को विदेश भेजना चाहता था।

गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसकी जान पहचान भजन कौर पत्नी सोहन लाल गांव चुम्मो आदमपुर जालंधर के साथ करवाई। इस महिला ने बताया कि उसकी बेटी पक्के तौर पर साइप्रस रह रही है और वह लोगों को साइप्रस में चार वर्ष का वीजा और करीब 40 हजार रुपये के वेतन पर काम पर लगवाती है। उसकी बातों में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में 2 लाख 90 हजार रुपये महिला को दे दिए तो उक्त महिला ने उसकी बेटी को 25 जुलाई 2014 को दिल्ली वीजा की कापी सहित भेज दिया।

जांच में वीजा जाली निकला तो इस महिला ने बताया कि वह कुछ दिन बाद उसकी बेटी को साइप्रस भेज देगी। इकरार के मुताबिक उसकी बेटी को साइप्रस भेज दिया, लेकिन अनुबंध के मुताबिक 40 हजार की नौकरी नहीं दिलाई। उसकी बेटी तीन माह तक साइप्रस में रही और काम न मिलने की वजह से तंग आकर घर आ गई। थाना फतूढींगा पुलिस के एएसआई प्रेम लाल ने मामले की जांच की तो आरोपी महिला पर लगे आरोप सही पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed