{"_id":"64a1254025c17c632f0e7bd3","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-with-an-elderly-in-panipat-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांव के दो लड़कों ने लड़की की आवाज में बुजुर्ग को मोहा, 17.90 लाख रुपये ठगे, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat News: गांव के दो लड़कों ने लड़की की आवाज में बुजुर्ग को मोहा, 17.90 लाख रुपये ठगे, ऐसे खुली पोल
Sun, 02 Jul 2023 12:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:51 PM IST
सार
बुजुर्ग ने जब इसकी अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उससे फोन पर लड़कियां नहीं ब्लकि दोनों युवक ही लड़की बनकर बातें करते हैं। दोनों ने उसको लड़कियां के नाम पर फंसाया है। उसकी पुलिस से मांग है कि दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नांगलखड़ी के दो युवकों ने लड़की की आवाज में बुजुर्गों से फोन पर बात कर उनका मन मोह लिया। दोनों बुजुर्गों को प्यार में फंसाकर उनसे लगभग 18 लाख रुपये ठग लिए। दोनों युवकों ने बुजुर्गों को दो लड़कियों से भी मिलवाया ताकि पूरा विश्वास हो सके। जब बुजुर्गों को युवकों की शरारत के बारे में पता चला तो उन्होंने शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगलखड़ी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि वो पेशे से किसान है। गांव के दो युवक एक माह पहले उनके पास आए थे। दोनों उसके सामने लड़की का जिक्र कर बहकाने लगे। उसको झांसा दिया गया कि उनके पास लड़की भेजी जाएगी। उसके पास दोनों युवक दो लड़की लेकर भी आए थे।
विज्ञापन
दोनों लड़कियों से उसका परिचय कराया गया। दोनों लड़कियों ने जमीला व उर्मिला के नाम से अपने नंबर उसके मोबाइल में सेव कराए और कहा गया कि जब भी वो कॉल करोगे... ये लड़कियां आ आएंगी फिर उसके फोन पर कॉल आई। फोन पर लड़की बात कर रही थी। लड़की ने उसको अपने प्यार में फंसा लिया। फोन पर बात करने वाली लड़की उससे बार बार दोनों युवकों को पैसे देने की बात कहती थी।
विज्ञापन
वो लड़की की बात मानकर दोनों को पैसे दे देता। उसने 14 जून से 30 जून तक लड़की के कहने पर 17.90 लाख रुपये दोनों को दिए लेकिन उसके पास लड़कियां नहीं आईं। इसकी अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उससे फोन पर लड़कियां नहीं ब्लकि दोनों युवक ही लड़की बनकर बातें करते हैं। दोनों ने उसको लड़कियां के नाम पर फंसाया है। उसकी पुलिस से मांग है कि दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।