{"_id":"d275a10f24686747c6332ee84ea8a34b","slug":"fraud-of-50-lakh-by-immigration-company-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमिग्रेशन कंपनी खोलकर 12 लोगों से ठगे 50 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमिग्रेशन कंपनी खोलकर 12 लोगों से ठगे 50 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
अपने दूधवाले के नाम पर इमिग्रेशन कंपनी खोलकर एक व्यक्ति ने 12 लोगों को 50 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपी जीरकपुर निवासी गगन चड्ढा दूधवाले को कंपनी का डायरेक्टर बनाकर जालसाजी करता रहा।
विज्ञापन
सेक्टर-34 और 35 में इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर थे। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। शनिवार को अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
सेक्टर-36 थाने के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि गगन चड्ढा ने 12 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगा है। आरोपी जीरकपुर में रहता है। उसने अपने दोधिए प्रदीप कुमार को ई कंसल्टेंट कंपनी का निदेशक बना रखा था।
विज्ञापन
सारे पैसों का लेनदेन उसके नाम पर ही होता था। बैंकों और अन्य जगह उसी के साइन होते थे। पुलिस ने बताया कि इसके बदले आरोपी दूधवाले को इसके लिए महीने में सैलरी के रूप में कुछ पैसे दे दिया करता था।
विज्ञापन
गगन चड्ढा ने छह महीने पहले ही सेक्टर-34 और 35 में ई कंसल्टेंट नाम के ऑफिस खोले थे। पुलिस इस मामले में दूधवाले प्रदीप कुमार को भी तलाश कर रही है।