फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud of 5 lakh by lady through facebook, whatsapp

NRI ने फेसबुक पर दोस्ती की, व्हाट्सऐप पर चैटिंग और फिर...

Sun, 07 Jun 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Jun 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
fraud of 5 lakh by lady through facebook, whatsapp

फेसबुक पर पहले महिला को दोस्त बनाया और फिर लंबे समय तक व्हाट्सएप पर चेटिंग की। इसके बाद एयरपोर्ट पर कस्टम द्वारा पकड़े जाने का बहाना बनाकर महिला से बदमाश ने पांच लाख रुपये ठग लिये।

विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना पुलिस ने ठगी का शिकार हुई महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी महिला पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक एनआरआई युवक ने फेसबुक पर पहले उसे फ्रेंड बनाया और धोखे से पांच लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

2014 से महिला के संपर्क में था युवक

fraud of 5 lakh by lady through facebook, whatsapp

महिला ने बताया कि 2014 में फेसबुक के जरिये एल्डरिच बरियांट नाम के व्यक्ति ने उससे दोस्ती की। इसी बीच वह एल्डरिच बरियांट के बेटे के संपर्क में आई और तीनों के बीच व्हाट्स एप के जरिये चेटिंग शुरू हो गई।

एल्डरिच ने उसे बताया कि वह यूके में रहता है। तीन मार्च को एल्डरिच ने उसे कहा वह गोल्ड के बिजनेस के सिलसिले में इंडिया आ रहा है। चार मार्च को एल्डरिच ने कॉल की और कहा कि उसे दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अफसरों ने उसे पांच करोड़ रुपये के साथ पकड़ लिया है।

फोन पर एल्डरिच ने कहा कि कस्टम अफसर उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद महिला पंकज ने चार मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे एल्डरिच द्वारा बताए बैंक खाते में पांच लाख रुपये जमा करा दिए।

विज्ञापन

दोबारा रुपये मांगे तो पति को हुआ शक

fraud of 5 lakh by lady through facebook, whatsapp

एक बार रुपये मिलने के बाद एल्डरिच ने फिर महिला पंकज को फोन किया और कहा कि कस्टम अफसर उससे पांच लाख और मांग रहे हैं। पंकज ने पूरे मामले की जानकारी पति को देते हुए रुपये मांगे।

पति को शक हुआ और उसने बताया कि कहा कि आरोपी ने उसे ठग लिया है। महिला ने भी मामले की जांच की तो धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा -420 व आईटी एक्ट-66-डी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed