फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud mbbs arrested by police

MBBS बताकर शादी की और अब बीवी का कत्ल करना चाहता है, पुलिस ने दबोच लिया

Sun, 20 May 2018 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Sun, 20 May 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
fraud mbbs arrested by police
arrested
पश्चिम दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़े के कई मामलों में भगोड़ा करार एक आरोपी को कीर्ति नगर के मानसरोवर गार्डन इलाके से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वह पत्नी की हत्या करने के मकसद से आया था। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं। उसके खिलाफ डॉक्टर पत्नी व उसके परिजनों ने धोखाधड़ी और ससुर पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी डीएलएफ कैपिटल ग्रीन जीरकपुर पंचकूला निवासी मनीष उर्फ वरुण कौल उर्फ डॉक्टर विशेष धीमान उर्फ डॉक्टर संजीव चड्ढा है। गत मार्च माह में निमड़ी कॉलोनी निवासी महिला डॉक्टर ने मोती नगर थाने में पति मनीष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में डॉक्टर ने कहा था कि जीवनसाथी डॉट कॉम साइट के जरिये उसकी मुलाकात मनीष कौल से हुई थी। उसने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताया। वर्ष 2017 में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन


शादी में करीब 20 लाख कीमत के जेवर दिए गए। कुल 50 लाख रुपये खर्च हुए थे। कुछ दिन बाद ही ससुरालवालों दहेज की मांग शुरू कर दी। डॉक्टर ने ससुर डॉक्टर राजेंद्र कौल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत में उसने कहा कि बाद में पता चला कि पति का असली नाम वरुण कौल है और वह डॉक्टर नहीं है। उस पर दिल्ली, चंडीगढ़, गोवा और महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े के कई मामले दर्ज हैं। उसे पता चला कि आरोपी के पिता का यह दावा भी गलत है कि वह इंडियन एयरफोर्स में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि मनीष पर एचडीएफसी बैंक से 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंचकूला में दबिश दी। परिवार के दो सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि मनीष समेत दो आरोपी फरार हो गए। 18 मई को पुलिस को सूचना मिली कि मनीष पत्नी की हत्या के मकसद से मानसरोवर गार्डन स्थित क्लीनिक पर आया है। यह क्लीनिक उसकी पत्नी एक अन्य महिला डॉक्टर के साथ चलाती है।

पुलिस टीम क्लीनिक पर पहुंची तो दूसरी डॉक्टर ने बताया कि मनीष क्लीनिक में आकर पत्नी की तलाश कर रहा था और पिस्टल दिखाकर धमकी देकर गया है। पुलिस टीम बाहर उसकी तलाश में गई और उसे घेर लिया। पुलिस ने मनीष से समर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की। गोली नहीं चली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और दो कारतूस मिले।


नकली डीडी से खरीद चुका है लग्जरी गाड़ियां
जांच में पता चला कि मनीष के पास बीएएमएस की डिग्री है, लेकिन वह खुद को एमबीबीएस बताता था। वह दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के कई कार डीलरों को नकली डिमांड ड्राफ्ट देकर लग्जरी गाड़ियां खरीद चुका है। सितंबर 2008 में मुंबई पुलिस ने फर्जीवाड़े में मनीष और उसके पिता को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी नकली डिमांड ड्राफ्ट देकर हौजखास और रोहिणी के ज्वेलरों से लाखों की ठगी कर चुके हैं। जेल से निकलने के बाद दोनों फिर कार डीलरों से ठगी करने लगे। उन्होंने पटेल नगर के फर्जी पते पर दो सिम खरीदे और उनसे कार डीलरों के साथ ठगी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर हौजखास, चंडीगढ़, गोवा में फर्जीवाड़े के मामले दर्ज है। चेक बाउंस के कई मामले में वह भगोड़ा करार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed