{"_id":"58ebb61b4f1c1b9e36cf588d","slug":"fraud-in-atm-at-batala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक एटीएम पर न लेना मदद, ऐसी हमदर्दी कर सकती है कंगाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक एटीएम पर न लेना मदद, ऐसी हमदर्दी कर सकती है कंगाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाकर फरार
- फोटो : Demo Pic
बैंक एटीएम पर मदद लेना आपको चूना लगवा सकता है। हमदर्दी के चक्कर में पैसे निकलवाने की पेशकश आपको कंगाल बना सकती है। एटीएम से जुड़े फ्रॉर्ड के कई मामले आपने देखे होंगे, लेकिन मदद करने के बाद धोखा मिलने का अजीबो गरीब किस्सा शायद आपने इससे पहले कहीं सुना नहीं होगा।
ऐसा ही कुछ पंजाब के बटाला में हुआ है, जहां एक युवक ने हमदर्दी दिखाई, तो महिला उसकी बातों में आकर लूट का शिकार बन गई। पहले एक युवक ने महिला के एटीएम कार्ड से उसे खुद ही पैसे निकालकर दिए और बाद में खुद ही निकाले गए कैश में से महिला के दस हजार रुपये छीन कर फरार हो गया।
चरणजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह वासी भरथ ने बताया कि वह श्री हरगोबिंदपुर में एचडीएफसी बैंक के इटीएम के पास वह अपनी भतीजी संदीप कौर के साथ पैसे निकलवाने गई थी। इसी दौरान आरोपी गुरबीर सिंह पीछे से आया और कहनेे लगा कि वह उन्हें पैसे निकलवा देता है। उसने आरोपी को अपना एटीएम कार्ड दिया औैर साथ में कार्ड का कोड भी दिया।

Trending Videos
आरोपी पैैसों वाला पर्स छीनकर फरार
एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाकर फरार
- फोटो : Demo Pic
आरोपी ने पैसे निकालवाकर उन्हें 24 हजार रुपये निकलवाकर दे दिए। इन 24 हजार में से 14 हजार रुपये और एटीएम उसने अपनी भतीजी संदीप कौर को दे दिया और 10 हजार उसने अपने पर्स में डाल लिए। जब वह मेन सड़क पर पहुंची तो आरोपी उसका पर्स छीन कर फरार हो गया, जिसमें 10 हजार रुपये थेे।
पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर ने आरोपी पर मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर ने पैैसों वाला पर्स छीनकर फरार होने वाले युवक पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।