{"_id":"574c4c1e4f1c1beb4d10925a","slug":"fraud-hotel-fraud-bankok-fraud-partnership-fraud-patiala-fraud-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकाक में होटल खोलने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकाक में होटल खोलने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
Updated Tue, 31 May 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
बैंकाक में पार्टनरशिप में होटल खोलने के नाम पर पटियाला के एक व्यक्ति के साथ संगरूर के रहने वाले मां-बेटा और बहू ने डेढ़ करोड़ की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जगपाल सिंह निवासी फेज-दो अर्बन अस्टेट पटियाला ने थाना अर्बन अस्टेट पुलिस के पास बयान दिया है कि वह कोई बिजनेस करने की कोशिश में था। इसी दौरान वह संगरूर की मुबारक महल कालोनी के रहने वाले गुरशरणदीप सिंह, उसकी मां गुरदर्शन कौर और गुरशरणदीप सिंह की पत्नी रानी के संपर्क में आया। जिन्होंने उसे पार्टनरशिप में बैंकाक में होटल खोलने का झांसा दिया और इसके लिए हिस्सेदारी के रूप में उससे डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए।
लेकिन बाद में आरोपियों ने न तो बैंकाक में होटल खोला और न ही हिस्सेदारी के तौर पर लिए डेढ़ करोड़ रुपये वापस किए। पुलिस ने इस बयान के आधार पर मां-बेटा समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।