फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, fund fraud, union ex president accused in fund fraud, chandigarh

यूनियन के पूर्व प्रधान पर फंड में लाखों के गबन का केस

Sat, 26 Mar 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
fraud, fund fraud, union ex president accused in fund fraud, chandigarh
धोखा - फोटो : demo pic
यूनियन के फंड में लाखों रुपयों का गबन करने के आरोप में यूनियन के पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निर्माण मजदूर यूनियन के प्रधान इंदरजीत सिंह ग्रेवाल ने यूनियन के पूर्व प्रधान यज्ञ नारायण तिवारी के खिलाफ शिकायत दी कि उन्होंने सदस्यों से यूनियन के नाम पर पर्चियां काटी व पैसा यूनियन के फंड में जमा नही करवाया।
विज्ञापन


ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि इस प्रकार तिवारी ने करीब 2.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। यज्ञ नारायण तिवारी 2011 -12 में यूनियन के प्रधान थे। ग्रेवाल ने बताया कि धोखाधड़ी का पता तब चला जब उससे पैसों का हिसाब मांगा गया। ग्रेवाल ने बताया कि उस समय खुद तिवारी ने माना था कि उसने 2.5 लाख रुपये का घोटाला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन में इस समय करीब 500 सदस्य है। तिवारी सदस्यों से यूनियन के किसी काम के लिए  पैसों ले कर बकायदा यूनियन की रिसिप्ट दी थी।  मगर वो पैसे यूनियन में नही जमा करवाए थे। यूनियन के मौजूदा प्रधान घोटाला सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी थी। डीए लीगल सेल की सलाह लेने के बाद पुलिस ने यज्ञ नारायण तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामला की जांच पूरी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed