फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud by travel agents, ladies reached malaysian jail

नौकरी करने विदेश गईं महिलाओं की आपबीती रूला देगी

Sun, 26 Jul 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 26 Jul 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
fraud by travel agents, ladies reached malaysian jail

ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में फंस कर तीन महिलाएं मलयेशिया की जेल में पहुंच गईं। तीनों महिलाएं पंजाब की रहने वाली थीं। अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने एंबेसी से संपर्क कर उन्हें रिहा करवाया और पंजाब लाए। रामूवालिया की मौजूदगी में शुक्रवार को जालंधर के गांव मिट्ठेपुर निवासी सुरिंदर कौर ने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


सुरिंदर कौर ने बताया कि एजेंट के चलते उसका परिवार खत्म हो गया और घर गिरवी हो गया। जालंधर की एजेंट के जरिए वह पति निर्माण सिंह के साथ छह जनवरी-14 को मलयेशिया गई थीं। ढाई लाख रुपये देने पर उसका वर्क परमिट लगवाया गया था। मलयेशिया में उसके पति ने सिक्योरिटी गार्ड और उसने एक रेस्टोरेंट में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक साल बाद उसका पति वापस पंजाब आ गया। पर एजेंट ने वीजा खत्म होने के एक दिन पहले पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके चलते वह साढ़े तीन महीने तक क्वालांलमपुर जेल में बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से लड़कियां लाने का दबाव बना रही थी एजेंट

fraud by travel agents, ladies reached malaysian jail

सुरिंदर कौर ने आरोप लगाया कि एजेंट उस पर भारत से लड़कियां लाने का दबाव बना रही थी। उसके इंकार करने पर पुलिस को सूचित कर दिया गया। एजेंट ने उसे वेतन भी नहीं दिया। सुरिंदर कौर ने बताया कि पंजाब लौटने के आठ दिन बाद उसके पति की मौत हो गई।

26 दिन बाद मां के गुजरने के बाद पूरा परिवार ही खत्म हो गया। उनका घर पहले ही गिरवी हो गया था। मोहाली निवासी सुरिंदर की बहन अवतार कौर ने जिला योजना कमेटी चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया से संपर्क किया। जिसके बाद बलवंत सिंह रामूवालिया ने मलयेशिया एंबेसी से तालमेल कर कानूनी कार्रवाई कराई और सुरिंदर कौर को रिहा कराया।

सुरिंदर के अलावा लुधियाना के राड़ा साहिब निवासी संदीप कौर व मंडी अहमदगढ़ निवासी प्रीति को भी मलयेशिया की जेल से छुड़वा कर पंजाब लाया गया। उस जेल में पंजाब के दस और लोग हैं, जिन्हें रिहा कराने के प्रयास चल रहे हैं। रामूवालिया ने कहा कि ट्रैवल एजेंटों के शिकार हजारों लोग विदेशी जेलों में बंद हैं। जिनमें ज्यादा संख्या पंजाबियों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed