फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud, Boy and His Friends Raped Himachal Pradesh Girl in panipat

जन्मदिन मनाने गए थे, प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसा तोहफा दिया बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी...रोज तिल-तिल मरी

Thu, 30 Aug 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 30 Aug 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud, Boy and His Friends Raped Himachal Pradesh Girl in panipat
girl rape
जन्मदिन मनाने के लिए गए थे दोनों, लेकिन प्रेमी ने प्रेमिका को ऐसा तोहफा दिया कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। वह हर रोज तिल-तिल मरी, मामला जानकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की एक तलाकशुदा युवती ने पानीपत के कारोबारी युवक पर बंधक बनाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप करने और देहव्यापार कराने का आरोप लगाया है। युवती का यह भी आरोप है कि युवक उसे धमकी देता था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन


कांगड़ा पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसका मेडिकल कराकर जीरो एफआईआई दर्ज कर केस पानीपत पुलिस को भेजा है। पानीपत पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपी युवक ने अमर उजाला को बताया कि उसने युवती से शादी की है। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी निवासी 25 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका जनवरी-2017 को तलाक हुआ था। इसके बाद वह हमीरपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी।
विज्ञापन


अक्तूबर-2017 में फेसबुक पर उसकी पहचान गौरव शर्मा (26) पुत्र सागर शर्मा निवासी 1905 सेक्टर 13-17 एचबीसी पानीपत से हुई। दोनों फेसबुक पर चैट करने लगे। इस बीच दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर शेयर किये और फोन पर बातें करने लगे। युवती का कहना है कि गौरव ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे प्यार करता है। उसको पानीपत में अच्छी नौकरी दिलाएगा। आरोपी उससे हिमाचल भी मिलने आता था। फरवरी-2018 में गौरव अपने जन्मदिन पर गाड़ी लेकर उसके शहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बर्थडे सेलीब्रेट करने और नौकरी दिलाने की बात कहकर उसे पानीपत चलने को कहा। इसके बाद वह गौरव के साथ कपड़ों और गहनों से भरा बैग लेकर पानीपत आ गई। पानीपत में गौरव उसे एक होटल में ले गया। वहां पहले से उसका एक दोस्त हनी मौजूद था। गौरव ने होटल में हनी के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। अगली सुबह गौरव उसे दिल्ली ले गया। वहां उसे काफी दिनों तक होटलों और क्लबों में रखा। इस बीच उससे देह व्यापार कराया। जून माह में गौरव उसे अंसल सोसाइटी में लेकर आया।

यहां पर किराये का कमरा लेकर उसे बंधक बना लिया और हर रोज दोस्तों के साथ शराब पीकर उसके साथ रेप किया। 17 अगस्त को युवती किसी तरह गौरव के चंगुल से भाग निकली और परिजनों को फोन करके आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पानीपत आए और उसे लेकर गए। 10 दिन बाद परिजनों ने 27 अगस्त को कांगड़ा पुलिस को मामले की शिकायत दी।

25 जून को लिया था रेंट पर थर्ड फ्लोर: मकान मालिक

Fraud, Boy and His Friends Raped Himachal Pradesh Girl in panipat
Rape panipat
गौरव बीती 23 जून की दोपहर हमारे घर आया था। उसके साथ उसकी पत्नी थी। दोनों ने घर का सबसे ऊपर वाला कमरा देखा। इसके बाद 25 जून की सुबह दोनों फिर आए और 6500 रुपये मासिक किराये पर कमरा ले लिया। उनसे 11 माह का रेंट एग्रीमेंट किया है। समय नहीं मिल पाने के कारण एग्रीमेंट नोटरी से साइन नहीं करवा सका। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पिछले 6 दिनों से दोनों लापता हैं। दोनों के मोबाइल बंद हैं।
- हंसराज, गौरव शर्मा के मकान मालिक

मैंने युवती से शादी की है: गौरव
युवती गलत आरोप लगा रही है। मैंने 21 फरवरी को उससे शादी की थी। युवती का अब भी पहले पति से तलाक नहीं हुआ है। तलाक की बात उसने झूठ कही थी। अब उसके ऊपर गलत केस दर्ज कराया है। वह मेरे मां-बाप से लड़ने लगी थी। उसी की जिद पर अलग से किराये पर कमरा लिया था।          
- गौरव शर्मा, आरोपी

आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे: लोहान
युवती को बंधक बनाकर रखने और दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप करने वाले आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- राजेश लोहान, डीएसपी सिटी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed