फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud, advertising in newspapers, Chandigarh

अखबारों में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देकर ठगी, तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Fraud, advertising in newspapers, Chandigarh
अखबारों में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देकर ठगी - फोटो : Demo Pic
साइबर सेल ने अखबारों में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर रविवार देर रात एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को तीनों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


साइबर सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह शेखों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान लुधियाना की खांसी कलां गांव स्थित चावला कॉलोनी निवासी परवीन कुमार, लुधियाना के संधु नगर निवासी अमित शर्मा और मोहाली के गांव भागोमाजरा निवासी सोनू उर्फ सोनिया के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों से पांच मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और दो एटीएम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बीते चार साल से अखबारों में नौकरी दिलाने के नाम पर विज्ञापन देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस का कहना है कि जब इनकी गिरफ्तारी की खबरें अखबारों के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी तो उम्मीद है कि कई और पीड़ित शिकायत लेकर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों से पांच मोबाइल, दो एटीएम और चार सिम कार्ड बरामद

Fraud, advertising in newspapers, Chandigarh
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जिस मोबाइल नंबर से मोहाली के सुरेश को फोन किए थे, उन्हीं नंबरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों ने सिम फर्जी नामों व पते पर खरीदे थे। साथ ही कई बैंकों में इनके फर्जी खाते भी थे। इन खातों में आरोपी लोगों से पैसे जमा करवाते थे।

 पुलिस को 22 सितंबर को मोहाली निवासी सुरेश कुमार ने 45 हजार रुपये ठगी करने की शिकायत सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। शिकायत में सुरेश ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसे अमित शर्मा ने फोन कर सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में विदेशी युवतियों का मेकअप करने का काम दिलाने की बात कही थी। अमित ने होटल में काम दिलाने से पहले उसे 30 हजार रुपये अपने अकाउंट में जमा करवाने को कहा।

सुरेश ने होटल में काम मिलने की बात पर जून में करीब  45 हजार रुपये उनके बताए खातों में जमा करवा दिए थे, लेकिन उसके बाद से सुरेश को न तो होटल में नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस मिले। पुलिस ने मंगलवार दोपहर तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, कोर्ट ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed