{"_id":"5b20ab464f1c1bf36e8b7a67","slug":"four-years-old-girl-child-died-in-car-accident-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, मां-बाप बच गए, 4 साल की मासूम की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, मां-बाप बच गए, 4 साल की मासूम की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइट प्वाइंट पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मां-बाप तो बच गए, लेकिन चार साल की मासूम की जान चली गई। हादसा सेक्टर 46/47/48/49 के लाइट प्वाइंट पर बीती सोमवार रात करीब पौने एक बजे हुआ। एसेंट कार ने स्कोडा कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के एयरबैग खुल गए और पिता की गोद में बैठी चार साल की बच्ची की पिता और एयरबैग के बीच दबकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बच्ची के सिर के पिछले हिस्से का काफी इंपैक्ट के साथ दबना बताया गया है।
मृत बच्ची की पहचान सेक्टर-51 की न्यू लाइट सोसाइटी निवासी आदिरा के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर कई अन्य कार चालक भी रुके। हादसे की सूचना पर पुलिसकर्मी जब तक मौके पर पहुंचते आदिरा का परिवार किसी प्राइवेट गाड़ी से उसे जीएमसीएच-32 ले गया। जहां डॉक्टरी जांच में बच्ची को मृत पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता लगा कि स्कोडा कार को बच्ची का मां निधि चला रही थी जबकि पिता गौरव साथ की सीट पर बेटी आदिरा को लेकर बैठे थे। रात करीब पौने एक बजे स्कोडा उक्त लाइट प्वाइंट से लगभग निकल चुकी थी लेकिन अचानक तेज रफ्तार में आए एसेंट कार चालक ने उनकी कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

एयरबैग खुलने से दब गई थी बच्ची
कार एक्सीडेंट
जोरदार टक्कर से एयर बैग खुलने और प्रेशर से गौरव के आगे की तरफ गिरने पर आदिरा बीच में दब गई। जोरदार इंपैक्ट से उसके सिर का पिछला हिस्सा दब गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण सिर का पिछला हिस्सा, इम्पैक्ट से दबना बताया गया है। स्कोडा कार में आदिरा सहित उसके मां-पिता और नौ वर्षीय बड़ी बहन ईयारा भी थी, जो पीछे की सीट पर बैठी थी।
कार सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित रहे लेकिन आदिरा की मौत हो गई। आदिरा को किसी तरह की बाहरी चोट नहीं लगी। सेक्टर-49 थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने एसेंट कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान समराला निवासी एवं पेशे से प्राइवेट ड्राइवर की नौकरी करने वाले 26 वर्षीय हरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में हादसा हरदेव की लापरवाही और जल्दबाजी के कारण होना सामने आया। पुलिस जांच में पता लगा कि स्कोडा कार फैदां बैरियर से चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी जबकि आरोपी एसेंट कार चालक मोहाली की तरफ जा रहा था।
पुलिस ने घटनास्थल की सरकारी फोटोग्राफर से तस्वीरें भी करवाई। इसके बाद क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर पुलिस थाने खड़ा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिवार के सुपुर्द कर दिया।