{"_id":"5864120c4f1c1b265eeeb4e3","slug":"four-snatching-in-two-days-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पेट्रोलिंग की खुली पोल, दो दिन में चार स्नैचिंग, दहशत में शहरवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पेट्रोलिंग की खुली पोल, दो दिन में चार स्नैचिंग, दहशत में शहरवासी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पेट्रोलिंग की खुली पोल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में स्नैचिंग के चार मामले सामने आने से यूटी पुलिस की पेट्रोलिंग की पोल खुल गई है। एक के बाद एक चार स्नैचिंग हो गई और पुलिस के हाथ खाली हैं। ये केस सेक्टर-39, 3, 31 और 49 के थानों में दर्ज किए गए हैं। बुधवार शाम को सेक्टर-37 निवासी सरिता मित्तल घर के बाहर दो महिलाओं के साथ बात कर रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए और उनसे एक पता पूछने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले से चेन झपट ली। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
वहीं फैदां गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह सेक्टर-31 से घर जा रहा था। कालीबाड़ी मंदिर के पास बाइक सवार तीन युवक आए और उसे पकड़कर रुपये छीनने लगे। जब उसने विरोध किया तो पिटाई कर उसका मोबाइल और 2600 रुपये छीनकर बाइक से फरार हो गए।
तीसरी वारदात कैंबवाला में हुई। कांसल निवासी गायत्री ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब पांच बजे घर की ओर जा रही थी। कैंबवाला के फोरेस्ट गेस्ट हाउस के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके सोने के ईयर रिंग झपटकर ले गए। महिला ने शोर मचाया तो लोग वहां जमा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गायत्री ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार काले रंग की पल्सर पर थे और नंबर प्लेट मोड़ी हुई थी।
विज्ञापन
चौथी वारदात सेक्टर-49 के डायनासोर पार्क के पास हुई। स्थानीय मनिंदरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब छह बजे वह सैर करने पार्क जा रहे थे। रास्ते में डायनासोर पार्क के पास एक्टिवा सवार दो युवक आए और उससे रास्ता पूछने लगे। वह रास्ता बता ही रहे थे कि इतने में एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीना और उन्हें धक्का देकर फरार हो गए।