फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Persons arrested with pistol and charas in Charkhi dadri

चरखी दादरी: स्कॉर्पियो सवार युवकों से पिस्टल, 15 कारतूस और 90 ग्राम चरस बरामद

Thu, 13 Oct 2022 01:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 01:59 PM IST
सार

स्कॉर्पियो में अवैध हथियार व मादक पदार्थ होने की सूचना के चलते राजपत्रित अधिकारी के तौर पर बिजली निगम एसडीओ को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में चारों की तलाशी ली गई और सुमित से एक पिस्टल और 15 कारतूस जबकि प्रदीप उर्फ फौजी से 90 ग्राम चरस बरामद की गई।

विज्ञापन
Four Persons arrested with pistol and charas in Charkhi dadri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल स्टाफ ने एनएच-152 डी पुल के नीचे से स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को काबू कर उनके पास से अवैध पिस्टल, 15 कारतूस और 90 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया है। तीन आरोपी झज्जर के जबकि चौथा सोनीपत का रहने वाला है। इनकी पहचान झज्जर के जसोर खेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ फौजी व प्रमोद उर्फ काला, झज्जर के सिलानी गेट निवासी जगबीर और सोनीपत जिले के थाना कलां निवासी सुमित के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह अपनी टीम समेत बुधवार को दिल्ली रोड पर गश्त कर रहे थे। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि झज्जर के जसोर खेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ फौजी और प्रमोद उर्फ काला अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर झज्जर से दादरी की तरफ आ रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार व मादक पदार्थ भी है। सूचना के आधार पर टीम ने एनएच-152 डी पुल के नीचे नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे बाद टीम ने झज्जर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो को रुकवाया। टीम को स्कॉर्पियो में मुखबिर के अनुसार चार युवक सवार मिले। चालक ने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान जसोर खेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ फौजी जबकि बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान सिलानी गेट निवासी जगबीर के रूप में बताई। पीछे बैठे दो युवकों की पहचान जसोर खेड़ी निवासी प्रमोद उर्फ काला व सोनीपत के थाना कलां निवासी सुमित के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ की मौजूदगी में तलाशी लेकर की बरामदगी
स्कॉर्पियो में अवैध हथियार व मादक पदार्थ होने की सूचना के चलते राजपत्रित अधिकारी के तौर पर बिजली निगम एसडीओ को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में चारों की तलाशी ली गई और सुमित से एक पिस्टल और 15 कारतूस जबकि प्रदीप उर्फ फौजी से 90 ग्राम चरस बरामद की गई।

 

गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को दबोचा है। उनसे एक अवैध पिस्टल, 15 कारतूस और 90 ग्राम चरस बरामद हुई है। उनके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ और सशस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पवन कुमार, प्रवक्ता, जिला पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed