फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four persons arrest for tire theft of ammount 20 lakhs

शातिर चोर: 20 लाख के टायर चोरी किए, इस गलती की वजह से पकड़े गए

Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four persons arrest for tire theft of ammount 20 lakhs
चोरी - फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ सेक्टर-21 के टायरों के शोरूम से करीब 20 लाख रुपये के 480 टायर चोरी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये के टायर भी बरामद कर लिए हैं। डीएसपी क्राइम पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने टायर चोरी के आरोप में बुड़ैल निवासी हरनेक सिंह उर्फ नीका (29), खरड़ निवासी सुखविंदर सिंह (30), सकेतड़ी निवासी सुनील कुमार (42) और नया गांव निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों से 200 चोरी के टायर भी बरामद हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने 18 सितंबर को सेक्टर-39 में गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर सुनील, सुखविंदर और हरनेक को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर सेक्टर-43 में टायरों का बूथ चलाने वाले संतोष को पकड़ा गया। संतोष से पुलिस ने 47 टायर बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


तीन साल से चल रहा था चोरी का सिलसिला
पुलिस के अनुसार हरनेक सिंह और सुनील को शोरूम में ही काम करते थे। सेक्टर-21 स्थित एमएस कैपिटल टायर के मालिक गुरिंदर पाल सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके शोरूम से तीन साल में हरनेक सिंह और सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर 480 टायर चोरी किए। पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरनेक और सुनील शोरूम मालिक के आने से करीब आधा घंटे पहले शोरूम से टायर चोरी कर सुखविंदर की कार में भरकर भिजवा देते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी थोड़े-थोड़े कर टायर बेचते भी थे। संतोष कुमार ने भी आरोपियों से 47 टायर खरीदे थे। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से बाकी के टायरों का भी पता लगाया जाएगा। अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed