फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four person died in road accident in Hoshiarpur of Punjab

पंजाब के होशियारपुर में भीषण हादसा, मासूम भांजे समेत दो चचेरे भाइयों और दोस्त की मौत

Fri, 22 Jan 2021 06:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Jan 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Four person died in road accident in Hoshiarpur of Punjab
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा-हाजीपुर रोड पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे निजी बस और मारुति जेन कार की टक्कर हो गई। इससे कार में सवार दो चचेरे भाइयों और उनके साढ़े तीन वर्ष के भांजे के अलावा दोस्त की मौत हो गई। हादसे में कार सवार चचेरे भाइयों के पालतू बंदर की भी जान चली गई। वहीं बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना तलवाड़ा पुलिस ने एक मृतक के भाई की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अजमेर सिंह के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे करतार बस सर्विस की बस तलवाड़ा से जालंधर के लिए रवाना हुई थी। वहीं मारुति जेन कार हाजीपुर की ओर से तलवाड़ा की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों की अड्डा बैरियर के समीप कंडी नहर के पुल के पास टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार साढ़े तीन वर्ष के आर्यन पुत्र रमेश लाल निवासी गांव बागड़ियां जिला गुरदासपुर, सरबजीत सिंह (23) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रौली, सुशील कुमार (20) पुत्र बलवीर सिंह निवासी रौली और कुलदीप सिंह (19) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सराभा नगर जालंधर और एक बंदर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक मक्खन सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी आनंदपुर साहिब वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी के मुताबिक सुरजीत सिंह निवासी रौली तलवाड़ा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका भाई भाई सरबजीत सिंह उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित सड़क बनाने वाली निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कंपनी में ग्रेडर ऑपरेटर था। कुलदीप भी उसके भाई सरबजीत सिंह के साथ काम करता था। कुलदीप एक सप्ताह पहले कानपुर से अपने घर जालंधर आ गया था। गुरुवार को सरबजीत कानपुर से घर लौटते समय जालंधर में रुका और अपने साथ दोस्त कुलदीप को ले आया था। शुक्रवार की सुबह सरबजीत सिंह अपने चचेरे भाई सुशील कुमार, दोस्त कुलदीप सिंह, भांजे आर्यन और पालतू बंदर के साथ मारुति जेन में सवार होकर नकदी निकालने गांव से तलवाड़ा जा रहा था। इस दौरान अड्डा बैरियर के समीप कंडी नहर के पुल के पास हादसा हो गया। पुलिस ने सुरजीत सिंह की शिकायत पर बस चालक मक्खन सिंह के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed