फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people Died in road accident in Kurukshetra of Haryana

जन्मदिन की खुशी मनाने जा रहा था परिवार, कार पर पलट गया डंपर...पति-पत्नी समेत चार की मौत

Sat, 29 Dec 2018 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/ इस्माईलाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/ इस्माईलाबाद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Four people Died in road accident in Kurukshetra of Haryana
क्षतिग्रस्त कार

कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे हुए, जिसमें कार सवार पति-पत्नी व एक महिला एवं उसके भतीजे की मौत हो गई। पहला हादसा शाहाबाद के लाडवा रोड पर गांव खरींडवा के पास हुआ, जहां कार को ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया तो दूसरा हादसा इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के समीप हुआ, जिसमें कार पर बजरी से भरा ट्राला पलट गया। दोनों ही हादसों के बाद परिवार में कोहराम मच गया तो पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी सिविल अस्पताल में पोस्टर्माटम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक पटेलनगर अंबाला शहर निवासी राजकुमार गांधी अपनी पत्नी रमेश कुमारी के साथ अपनी कार में सवार होकर अंबाला से रादौर अपनी बेटी के लिए लड़का देखने के लिए जा रहे थे। वे शाहाबाद लाडवा रोड पर गांव खरींडवा के पास पहुंचे ही थे कि लाडवा की ओर से आ रहे ट्राले से कार की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव कार में बुरी तरह से फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीदार सिंह, हेल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और एलएनजेपी से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दंपती के बेटे मृगंध की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार गांधी अंबाला शहर में जूतों का कारोबार करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दोहती के जन्म पर खुशी मनाने जा रहे थे, कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर 

Four people Died in road accident in Kurukshetra of Haryana
दुर्घटनाग्रस्त कार
गांव मसाना निवासी अंग्रेज सिंह अपनी पत्नी हरभजन कौर व भतीजे गुरप्रीत के साथ गांव हरिगढ़ भौरख में अपनी दोहती के जन्म पर सामान लेकर खुशी मनाने जा रहे थे। वह गांव मलिकपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर कार पर ही पलट गया, जिससें कार चालक भतीजे गुरप्रीत व हरभजन कौर की ही मौत हो गई जबकि अंग्रेज सिंह घायल हो गया।

तीनों कार में बुरी तरह से फंस गए और जेसीबी की मदद से कार को तोड़कर उन्हें निकाला गया। इसके बाद उन्हें सरस्वती मिशन अस्पताल पिहोवा ले जाया गया, जहां हरभजन व उनके भतीजे गुरप्रीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  

ओवरलोड होने की वजह से असंतुलित हुआ डंपर : सरपंच 
गांव मसाना के सरपंच विक्रम चीमा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि यह हादसा बजरी से ओवरलोड डंपर के कारण हुआ है। इसी वजह से वह असंतुलित हुआ, जिसके चलते परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा नहीं लगा पा रहा है।

वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। डंपर को कब्जे में ले लिया गया तथा घायल अंग्रेज सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई पपिंद्र सिंह को सौंपी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed