फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people dead in separate road accidents in Punjab

पंजाबः अलग- अलग सड़क हादसों में दो महिला समेत चार लोगों की मौत

Thu, 25 Oct 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Updated Thu, 25 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four people dead in separate road accidents in Punjab
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत की खबर है। अकेले फरीदकोट जिले में बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। पहली घटना फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर हुई। यहां कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कार सवार गांव रोडे मोगा निवासी मनप्रीत कौर पत्नी बेअंत सिंह और बाइक सवार माई गोदड़ी निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई। घटना  दोपहर करीब 12 बजे की है। कोटकपूरा की तरफ से आ रही आल्टो कार ने सेम नाले के पास बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दर्शन सिंह और कार सवार मनप्रीत कौर को काफी गंभीर चोटें लगीं।
विज्ञापन


कार चालक गुरप्रीत सिंह को भी मामूली चोटें आईं। मनप्रीत कौर कार में सवार होकर गोलेवाला में अपने किसी रिश्तेदार के जा रही थी। घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डाक्टरों ने मनप्रीत कौर और दर्शन सिंह मृतक घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Four people dead in separate road accidents in Punjab
demo pic

दूसरे हादसे में कोटकपूरा के नए बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह कैंटर की टक्कर के चलते बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। पति को भी मामूली चोटें लगी। मृतका की पहचान बठिंडा के मोहल्ला बीड़ तालाब निवासी स्वर्ण कौर के रूप में हुई। सुखदेव सिंह अपनी पत्नी स्वर्ण कौर के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में फिरोजपुर जा रहा था। कोटकपूरा में नए बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे धान से भरे भरा कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके स्वर्ण कौर सड़क पर गिर गई और कैंटर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सड़क हादसे में मजदूर की मौत
बटाला में अज्ञात वाहन से टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। थाना घन्नियां के बांगर की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मुखतार सिंह निवासी घन्नियां के बांगर ने बताया कि उसका बड़ा भाई जगतार सिंह (40) मजदूरी करता था। वह घर से काम पर गया था। घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। इस पर पता चला कि जगतार को कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। अलीवाल रोड के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

आग में झुलसने से एक मौत, दो घायल

Four people dead in separate road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

वहीं पठानकोट में कुछ दिन पहले भोआ के गांव जंगल में एलपीजी सिलेंडर की पाइप से लीकेज के बाद आग लग गई थी। भड़की आग में दुकानदार देसराज बुरी तरह झुलस गया। मंगलवार देर रात को उपचार के दौरान देसराज की मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। हादसा 17 अक्तूबर की देर शाम गांव जंगल में हुआ था। जिसमें दंपति श्रवण व सुनीता के घर घरेलू गैस पाइप लीकेज थी और दुकानदार देस राज पाइप ठीक करने आए थे। 

रिपेयर के बाद देस राज ने जैसे ही चैक करने के लिए चूल्हा जलाया तो आग भड़क गई। घटना में दंपति श्रवण व सुनीता तथा दुकानदार देसराज तीनों बुरी तरह झुलस गए। परिजनों के सहयोग से उन्हें पठानकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार देर शाम देसराज की हालत और बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना सदर ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed