{"_id":"656318161930260804011da3","slug":"four-people-arrested-with-intoxicating-pills-and-gun-in-kapurthala-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: शक के आधर पर पुलिस ने चार युवकों की तलाशी ली, देसी कट्टा, 10 कारतूस व 300 नशीली गोलियां मिलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: शक के आधर पर पुलिस ने चार युवकों की तलाशी ली, देसी कट्टा, 10 कारतूस व 300 नशीली गोलियां मिलीं
Sun, 26 Nov 2023 03:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:34 PM IST
सार
शक के आधार पर चार युवकों की तलाशी लेने पर कपूरथला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आरोपियों की कार से पुलिस को एक देसी कट्टा, 10 कारतूस और 300 नशीली गोलियां मिली हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला पुलिस ने गांव भंडाल बेट में कार सवार चार लोगों को काबू कर उनके पास से एक देसी कट्टा, 10 कारतूस और 300 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके बाद थाना ढिलवां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां में तैनात एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत आपराधिक तत्वों की तलाश में गांव भंडाल बेट में गश्त कर रहे थे। तभी चार युवक एक डिजायर कार में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खड़े थे। पुलिस की गाड़ी आती देख कार में बैठे युवक भागने लगे। शक के आधार पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई और गाड़ी की तलाशी ली तो गियर बॉक्स से एक देसी कट्टा, 10 कारतूस मिले। इनें बीएमएम और केएफ लिखा है। कार में एक लिफाफा भी मिला।
विज्ञापन
इस बात की पुष्टि एएसआई कुलदीप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह निवासी गांव सेदो भुलाना, दिलबाग सिंह निवासी बस्ती सैदपुर, अवतार सिंह निवासी चुहड़वाल और करण कुमार निवासी गांव नूरोवाल तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन