{"_id":"56f4ddd54f1c1b085ef14d25","slug":"four-murder-in-haryana-rohtak-murder-fatehabad-murder-two-murder-in-sonipat-police-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में होली पर खूब बहा खून, 4 शहरों में 6 लोगों की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में होली पर खूब बहा खून, 4 शहरों में 6 लोगों की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Mar 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
ऑटो से उतारकर एक व्यक्ति को सरेआम गोलियों से भून दिया
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में होली के दिन गुलाल की जगह खूब खून बहा। तीन शहरों में हुई अलग-अलग वारदातों में चार लोगों की हत्या कर दी गई। रोहतक, सोनीपत और फतेहाबाद में उक्त वारदातें हुईं।
रोहतक के गांव सांघी में शराब पीने के विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि सांघी में वाल्मीकि समुदाय के लोगों का शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इनमें से एक मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। हालांकि उसे भी काफी चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है।
मरने वाला युवक ट्रक ड्राईवर बताया जा रहा है, जो बीते दिन ही घर आया था। परिजनों का कहना है कि हत्या रंजिश के चलते की गई है।

सोनीपत में दो हत्याएं, फतेहाबाद में एक
वारदात के बारे में जानकारी देता चश्मदीद।
- फोटो : amarujala
सोनीपत जिले के गांव जाखौली में होली की रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। ढोल को रोकने को हुए विवाद में दोनों गुटों में जमकर तलवारें और लाठियां चलीं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर सोनीपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने की कोशिश की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
सोनीपत में ही जींद-गोहाना रेल लाइन के नजदीक होली पर्व पर बदमाशों ने खूनी खेल खेला। कार सवार बदमाशों ने ऑटो से उतारकर एक व्यक्ति को सरेआम गोलियों से भून दिया। मृतक ईश्वर(45 साल) गांव किलोहड़द का रहने वाला था। घटना से परिजन जहां खौफ में है तो वहीं गांव में तनाव व दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना के बाद एसपी अभिषेक गर्ग घटनास्थल पर पहुंचें और परिजनों से बात की। मामले की जांच शुरू हो गई है।
फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर में लाठियों से पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। विवाद, होली की रात मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ। आरोप है कि इस दौरान गांव के भीम सिंह और प्रवीण नामक व्यक्तियों ने 35 वर्षीय ओमप्रकाश को लाठियों से बुरी तरह पीटा। उसे गंभीर हालत में अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रेवाड़ी में बेटा बना कातिल, सीआरपीएफ जवान की हत्या
पिता की लाठियों से पीट पीटकर हत्या
रेवाड़ी में भी होली के दिन दो लोगों के कत्ल और गैंगवार हुई। पहली वारदात बावल में हुई। यहां रेलवे लाइन के पास देर रात शराब पीने से रोकने पर बेटे ने पिता की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से बेटा फरार बताया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
सीआरपीएफ जवान की गला दबाकर हत्या
लेनदेन के विवाद में पड़ोसी ने होली के दिन सीआरपीएफ जवान की गला दबाकर हत्या कर ली। वारदात, रेवाड़ी शहर में हुई। बताया जाता है किपड़ोसी ने जवान से रुपये उधार लिए हुए थे। होली के दिन जब जवान ने पड़ोसी से रुपये वापस मांगे तो विवाद मारपीट तक जा पहुंचा और पड़ोसी ने गला दबाकर सीआरपीएफ जवान की हत्या कर दी। पुलिस ने सीआरपीएफ जवान के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों ने दूसरी गैंग के बदमाश को मारी गोली
रेवाड़ी के गांव कुतुबपुर में गैंगवार हुई। बदमाशों ने दूसरी गैंग के बदमाश को गोली मार दी। गोली बदमाश के हाथ पर लगी। घायल बदमाश के पास भी पुलिस के देसी कट्टा बरामद किया। दोनों गुटों में आपस में पहले भी चल चुकी है गोलियां। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।