फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Minors stole 28 branded bicycles in Panchkula of Haryana

इनसे सावधान : बेहद शातिर है चार नाबालिगों का यह गैंग, साढ़े पांच लाख कीमत की 28 ब्रांडेड साइकिलें चुराईं

Tue, 09 Feb 2021 02:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four Minors stole 28 branded bicycles in Panchkula of Haryana
बरामद साइकिलें। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के नाबालिग गैंग ने पंचकूला के सेक्टरों से 28 ब्रांडेड स्पोर्ट्स साइकिलें चोरी कर लीं। सेक्टर-21 पुलिस चौकी ने चार दोस्तों के इस नाबालिग गैंग का पर्दाफाश किया है। सभी आरोपियों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको अंबाला बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


चोरी करने के बाद आरोपी साइकिलों को झाड़ियों और पार्कों में छिपा देते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा। इसके बाद चारों दोस्तों को पकड़ा गया। चारों दोस्त ब्रांडेड साइकिल को घर के अंदर से भी निकाल कर ले आते थे। उक्त आरोपियों ने सेक्टर-2, 4, 15 और 21 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन साइकिलों की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
चौकी इंचार्ज राममेहर के अनुसार जनवरी माह में साइकिल चोरी के 20 मामले प्रकाश में आए हैं। साइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं से पुलिस पर दबाव था। पुलिस ने सेक्टर-21 से शिवकुमार गुप्ता की बॉस्की ब्रांड की साइकिल चोरी करते एक नाबालिग को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश करने के बाद जब उससे पूछताछ की तो उसके तीन अन्य दोस्तों का पता चला। इसके बाद साइकिलों को बरामद करने का सिलसिला शुरू हुआ। पुलिस ने झाड़ियों और पार्कों में छिपाईं 28 साइकिलें बरामद कीं। इसमें तीन दोस्तों के पास नौ-नौ साइकिलें थीं जबकि एक के पास एक साइकिल थी। पुलिस इस गैंग का साथ देने वालों की तलाश कर रही है।

यह मामले सुलझे
सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज राममेहर ने बताया कि दर्ज मामलों के आधार पर चोरी की इन घटनाओं का पटाक्षेप हुआ है। इसमें पंचकूला सेक्टर-21 से आशीष गोयल के घर से चोरी हुई हीरो स्प्रिंट साइकिल बरामद कर ली गई है। इसके अलावा शिवकुमार गुप्ता निवासी सेक्टर-21 की बॉस्की ब्रांड की साइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।


यह साइकिल तीन फरवरी को चोरी हुई थी। इसके अलावा आशीष कुमार की लांग हार्न ब्रांड की साइकिल 20 दिसंबर को चोरी हुई थी। इसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बीते 27 जुलाई को जितेंद्र कुमार निवासी सेक्टर-3 की साइकिल चोरी हुई थी। पुलिस ने इसे भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed