फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four members of NRI family abducted in USA

Punjab News: अमेरिका में NRI परिवार के चार सदस्यों का अपहरण, होशियारपुर के मूल निवासी हैं पीड़ित

Tue, 04 Oct 2022 09:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Oct 2022 09:45 PM IST
सार

अमनदीप व जसदीप के माता-पिता कृपाल कौर व डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि वह 29 सितंबर को ही अमेरिका से लौटे हैं। हरसीपिंड आए थे और वह हेमकुंड साहिब जाने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। बीती रात जब वह अपने बेटों से बात कर रहे थे तभी कुछ लोग उनके बेटों के कार्यालय में घुसे और परिवार समेत उन्हें अगवा करके ले गए।

विज्ञापन
Four members of NRI family abducted in USA
एनआरआई परिवार का अमेरिका में अपहरण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हरसीपिंड के एक ही परिवार के चार सदस्यों का कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी पुलिस क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। अपहृतों में आठ माह की बच्ची आरुही, मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप हैं। साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से उनका अपहरण किया गया। पुलिस उनका पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

 
अमनदीप व जसदीप के माता-पिता कृपाल कौर व डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि वह 29 सितंबर को ही अमेरिका से लौटे हैं। हरसीपिंड आए थे और वह हेमकुंड साहिब जाने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। बीती रात जब वह अपने बेटों से बात कर रहे थे तभी कुछ लोग उनके बेटों के कार्यालय में घुसे और परिवार समेत उन्हें अगवा करके ले गए। फोन पर डरे सहमे बेटों की आवाजें आ रही थीं। उन्होंने ही जानकारी दी कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें जबरन कहीं ले जा रहे हैं। कृपाल कौर और रणधीर सिंह ने पुलिस से भी संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed