फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four dead body found from house in sonipat of haryana

सोनीपतः पिता ने दो बेटों व बेटी को जहर दिया और खुद भी खा लिया, 4 दिन से घर में पड़े थे शव

Tue, 23 Jul 2019 12:01 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 23 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
four dead body found from house in sonipat of haryana
वो घर, जहां से चार शव मिले - फोटो : अमर उजाला

गांव दोदवा में पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान राजमिस्त्री ने दो बेटों और एक बेटी को जहर खिलाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। चारों के शव घर के अंदर सड़ी हुई हालत में मिले हैं। बच्चों के स्कूल नहीं जाने पर शिक्षक ने अन्य बच्चों को देखने के लिए घर भेजा तो अंदर से गेट बंद मिला। 

विज्ञापन


घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। छत पर जाकर देखने के बाद लोगों को मामले का पता लगा। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से दिल्ली में नजफगढ़ के गांव दीनपुर का महेंद्र (40) सात साल से परिवार के साथ गांव दोदवा में रह रहा था। यहां उसकी शादीशुदा बहन का भी घर है, लेकिन वह उससे अलग रह रहा था। 

विज्ञापन

बताते हैं कि राजमिस्त्री का काम करने वाले महेंद्र का अपनी पत्नी नूरजहां से मनमुटाव चल रहा था। पत्नी करीब दो माह पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से महेंद्र परेशान था। करीब चार दिन से महेंद्र व उसका बेटा समीर (11), बेटी सोनिया (9) और छोटा बेटा राज (6) दिखाई नहीं दे रहे थे। तीनों बच्चे गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। 

चार दिन से वह स्कूल नहीं गए तो एक शिक्षक ने सोमवार को अन्य बच्चों को महेंद्र के घर भेजा। जब बच्चे महेंद्र के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो तीनों बच्चों के शव बेड पर और महेंद्र का शव चारपाई पर सड़ी हुई हालत में मिला। बच्चों के ऊपर रजाई डाली गई थी। पुलिस ने महेंद्र के भांजे सद्दाम के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

महेंद्र के भांजे सद्दाम ने बयान दिया है कि उसकी मामी नूरजहां के बीच मनमुटाव रहता था। उसकी मामी दो माह पहले घर छोड़कर चली गई थी, जिससे मामू महेंद्र परेशान रहने लगे। मानसिक परेशानी के चलते महेंद्र ने पहले बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और बाद में खुद निगल लिया होगा। इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है। -समुंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed