{"_id":"5c30a98bbdec2256af3f58d2","slug":"four-arrested-including-nigerian-with-heroin-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नाइजीरियन समेत 4 को किया गिरफ्तार...टेडी बीयर के जरिए कर रहे थे तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नाइजीरियन समेत 4 को किया गिरफ्तार...टेडी बीयर के जरिए कर रहे थे तस्करी
Sat, 05 Jan 2019 06:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेडी बीयर और ऑरेंज जूस के बोतलों में हेरोइन लेकर जा रहे चार तस्करों को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक व्यक्ति नाइजीरियन है, जो कि मिजोरम की महिला के साथ मिलकर हेरोइन की सप्लाई का धंधा करता था। आरोपियों से दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मूलरूप से मिजोरम की रहने वाली माफिउ पत्नी टैले हाल निवासी गांव असालतपुर जनकपुरी दिल्ली, मूलरूप से नाइजीरिया के रहने वाला ओहस युगो पुत्र ओहस चिमेजी हाल निवासी नवाडा नजदीक उत्तम नगर दिल्ली।
विज्ञापन
आमिर अली पुत्र मोहम्मद व चुऔथातगपुई पुत्री पछुआ दोनों निवासी गांव असालतपुर जनकपुरी दिल्ली के रूप में हुई। प्रेसवार्ता में एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल व एसपी (इंवेस्टीगेशन) बलकार सिंह ने बताया थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ विधीपुर फाटक पर नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार की पिछली सीट पर बैठी महिला की गोद से वजनदार टेडी बीयर पकड़ा। टेडी बीयर की सिलाई उखाड़ने पर एक किलो ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी तरह ऑरेंज जूस के एक लीटर के डिब्बे में भी 1 किलोग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी महिला चुऔथातगपुई ने कहा कि वह ओहस युगो से हेरोइन खरीद कर आगे सप्लाई करती थी। वहीं नाइजीरिया का ओहस युगो तीन साल पहले बिजनेस वीजा पर भारत में आया था, जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एएसपी माहल ने बताया कि अभी तक विदेश नागरिकों के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। अभी तक इनसे 7 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की की गई है।