फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Accused of Loot and Robbery Arrested In Karnal Of Haryana

सीआईडी व आयकर अधिकारी बन वारदात करता है ये गिरोह, पूर्व मंत्री के फार्म पर डाली थी डकैती

Thu, 24 Dec 2020 12:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four Accused of Loot and Robbery Arrested In Karnal Of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

अधिकारी बनकर घरों में लूट, डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस की सीआईए-वन टीम ने गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 2019 और 2020 में हुई डकैती व लूट की छह बड़ी वारदातों का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये लुटेरे फिल्मी अंदाज में सीआईडी व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घरों में घुसते थे और घर के सभी सदस्यों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर डकैती व लूट करते थे। 

विज्ञापन


एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि सीआईए-1 टीम के इंचार्ज निरीक्षक दिपेंद्र सिह के नेतृत्व में सीआईए-1 की टीम ने सबसे पहले संदीप उर्फ सोनू निवासी सुंदर नगर चौसाना, जिला शामली को 22 दिसंबर को काबू किया था। जिससे पूछताछ के बाद राहुल, सुमित उर्फ काला व मोहित उर्फ काली निवासी गांव गढ़ी झंझारा थाना गन्नौर, सोनीपत को 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन



जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि किसी मुखबिर द्वारा महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध करायी जाती थी जिसके बाद इनके द्वारा उस स्थान की रेकी कर हथियारों के बल पर वारदात की जाती थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों में सोनू, राहुल व प्रकाश का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई और वारदातों का हो सकता है खुलासा

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि ये बदमाश अलग-अलग वारदातों में शामिल हैं। इनकी एक चेन है। पूछताछ के दौरान और भी कई मामले खुल सकते हैं। इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मामले में इन बदमाशों के साथ इनके और कितने साथी हैं। पूछताछ कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इन वारदातों का हुआ खुलासा 

1. सीआईडी बनकर मान फार्म में की डकैती
बदमाश सोनू, अशोक व अक्षय ने कबूला कि उन्होंने कुंजपुरा रोड पर दिवंगत पूर्व राजस्व मंत्री सुरजीत मान के घर पर सात सितंबर 2019 को सीआईडी अफसर बनकर डकैती डाली थी और हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बंधक भी बनाया था। घर से वह सोने-चांदी के गहने व कैश लेकर गए थे। 

2. गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी मुखबिरी
25 जनवरी 2020 को गांव बुढाखेड़ा में मंदीप कौर के घर में लूट कर 45 तोले सोने के गहने व साढे़ तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इसमें बदमाश सोनू, अशोक कुमार व राहुल शामिल थे। पूछताछ में बताया कि तेजिंद्र पाल सिंह निवासी बुढ़ाखेड़ा ने घर में मौजूद कीमती व अन्य महत्वपूर्ण सामान के बारे में मुखबिरी की थी।

3. हथियार के बल पर लूटे 4.10 लाख रुपये
17 अगस्त 2020 को सेक्टर-13 निवासी ओमप्रकाश से हथियार के बल पर 4.10 लाख रुपये लूटे थे। इस वारदात में सोनू, राहुल, सुमित, मोहित व रविन आदि शामिल थे।

4. चलाई थी गोलियां

6 अक्टूबर 2020 को रोबिन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ गोली चलाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। यह अवैध हथियार संदीप का था।

5.ज्वेलर्स पर चलाई थी गोलियां
24 नवंबर 2020 को घरौंडा मनीराम मंडी स्थित ज्वेलर्स पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की मंशा से गोलियां चलाई थी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घरौंडा निवासी प्रमोद कुमार आर्य की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। वारदात को अंजाम देने वालों में बदमाश सोनू व दिलनवाज शामिल था। आरोपियों को सूचना सलिंद्र निवासी पीर बडोली ने उपलब्ध करायी थी।

6. आयकर विभाग अधिकारी बनकर आए
पांच दिसंबर 2020 को गांव चौरा निवासी सुनिल कुमार ने बताया कि बदमाशों ने आयकर विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर लूट का प्रयास किया था। वारदात को अंजाम देने में सोनू, रमन कांडा, दिलनवाज, मंगल, पीएस जायसवाल, नेहा व सलिंद्र शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed