फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four accused of betting on IPL matches arrested in Chandigarh

IPL मैचों में सट्टा: चंडीगढ़ से दुबई तक लिंक, किराये के घर पर चल रहा था रैकेट, चार गिरफ्तार, 43 मोबाइल बरामद

Tue, 27 May 2025 08:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 May 2025 08:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सेक्टर-33 स्थित एक किराये के घर पर यह रैकेट चल रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four accused of betting on IPL matches arrested in Chandigarh
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन सेल ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि यह गिरोह विदेश (दुबई) से ऑपरेट किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने 43 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 2 टेबलेट्स, एक एलईडी स्क्रीन, 2 वाईफाई राउटर, पोर्टेबल जुए का बॉक्स और बैटिंग आर्टिकल बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सेक्टर-33 निवासी हरदीप सिंह उर्फ जॉली (50), संतोष (19), भुवन (25) और सेक्टर-20 पंचकूला के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू पेप्सी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सट्टेबाजी के लिए किराये पर मकान लिया हुआ था।
विज्ञापन


एसपी ऑपरेशन गितांजी खंडेलवाल और डीएसपी विकास शौकंद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि उनके ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-33 में हरदीप सिंह, दीपक, विशू, संतोष और भुवन आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पकड़ा गए इस गिरोह के सदस्य मैच के विभिन्न पहलुओं पर दांव लगाते थे, जैसे कि विकेट गिरने की संख्या, विशिष्ट ओवर में बनाए गए रन, व्यक्तिगत खिलाड़ी के प्रदर्शन पर दांव और गेंद दर गेंद की भविष्यवाणी।


गिरोह के सदस्य ऑफलाइन भुगतान विधि का उपयोग करते थे, जिसमें नकद के माध्यम से दांव लगाया जाता था। उनके कुछ सदस्य दुबई से संचालित होते थे। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह के सदस्य कैसे काम करते थे और उनके वित्तीय लेनदेन कैसे होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed