फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Sarpanch's husband murder in karnal and one other injured

करनालः पूर्व सरपंच के पति पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर ही मौत, एक घायल

Mon, 30 Jul 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल) Updated Mon, 30 Jul 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
 Former Sarpanch's husband murder in karnal and one other injured
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
पूर्व सरपंच के पति की गोली मार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला हरियाणा के करनाल जिले के गांव अंजनथली का है। यहां,रविवार सुबह करीब11 बजे अंजनथली गांव की पूर्व सरपंच सुनीता देवी के पति व जिला परिषद की सदस्य दीक्षा के पिता सुरेश उर्फ बबली की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। अंधाधुंध फायरिंग में उनके साथ बैठे साथी सुभाष की बाजू व जांघ को गोली छू कर निकल गई।
विज्ञापन


सुभाष को करनाल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। बबली की मौत से आस-पास के क्षेत्र में दशहत का महौल है तथा पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। सुरेश उर्फ बबली और उसका भाई नरेश शराब का कारोबार करते है और नीलोखेडी सहित उनके पास कई गांवों में शराब के ठेके है। सुरेश उर्फ बबली के भाई पर पहले भी दो बार कातिलाना हमले हो चुके है। चार साल पहले नीलोखेडी से गांव जाते समय उन पर जानलेवा हमला किया गया था। जिससे नरेश बुरी तरह घायल हो गया था।
विज्ञापन


दूसरे हमले में अंजनथली बस अडडे पर नरेश पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में नरेश बाल-बाल बच गया थे। पुलिस ने घटना स्थल से रिवाल्वर के कई कारतूस बरामद किए है। देर शाम तक परिजनों ने मेडिकल कालेज में आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया। मौके पर एडीसी निशांत यादव, एसपी सुरेंद्र भोरिया समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed