{"_id":"5b5db82d4f1c1b764d8b568c","slug":"former-sarpanch-s-husband-murder-in-karnal-and-one-other-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनालः पूर्व सरपंच के पति पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर ही मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करनालः पूर्व सरपंच के पति पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर ही मौत, एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल)
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
पूर्व सरपंच के पति की गोली मार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला हरियाणा के करनाल जिले के गांव अंजनथली का है। यहां,रविवार सुबह करीब11 बजे अंजनथली गांव की पूर्व सरपंच सुनीता देवी के पति व जिला परिषद की सदस्य दीक्षा के पिता सुरेश उर्फ बबली की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। अंधाधुंध फायरिंग में उनके साथ बैठे साथी सुभाष की बाजू व जांघ को गोली छू कर निकल गई।
सुभाष को करनाल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। बबली की मौत से आस-पास के क्षेत्र में दशहत का महौल है तथा पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। सुरेश उर्फ बबली और उसका भाई नरेश शराब का कारोबार करते है और नीलोखेडी सहित उनके पास कई गांवों में शराब के ठेके है। सुरेश उर्फ बबली के भाई पर पहले भी दो बार कातिलाना हमले हो चुके है। चार साल पहले नीलोखेडी से गांव जाते समय उन पर जानलेवा हमला किया गया था। जिससे नरेश बुरी तरह घायल हो गया था।
दूसरे हमले में अंजनथली बस अडडे पर नरेश पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में नरेश बाल-बाल बच गया थे। पुलिस ने घटना स्थल से रिवाल्वर के कई कारतूस बरामद किए है। देर शाम तक परिजनों ने मेडिकल कालेज में आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया। मौके पर एडीसी निशांत यादव, एसपी सुरेंद्र भोरिया समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।