{"_id":"63e0bc51e7cd116f2e19f374","slug":"former-sarpanch-of-village-dahiya-of-batala-shot-dead-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बटाला में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, कार में आए सात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बटाला में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, कार में आए सात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग
Mon, 06 Feb 2023 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:07 PM IST
सार
पूर्व सरपंच की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग से दो हमलावर भी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक स्वर्ण सिंह।
- फोटो : फाइल
विस्तार
बटाला के गांव दहिया में रविवार रात करीब 11 बजे एक कार में आए सात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके गांव के पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह (55) की हत्या कर दी। स्वर्ण सिंह की छाती में गोली लगी। घायल पूर्व सरपंच ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी हमला भी किया। इसके बाद स्वर्ण सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवाबी फायरिंग से दो हमलावर भी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक स्वर्ण सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे वह घर में सोया हुआ था। कार में सात लोग आए और उसके पिता का नाम लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जब उनके पिता ने बाहर आकर गेट खोला तो सभी कार सवार जबरदस्ती उनके घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसके पिता ने भी अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान एक गोली उसके पिता को लग गई और वह गंभीर घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनको अमृतसर रेफर कर दिया गया है। बाकी हमलावर फरार होने में सफल रहे। उन्होंने अपने पिता स्वर्ण सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी बटाला सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपी भी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे।