{"_id":"56e971e84f1c1ba5698b45d5","slug":"former-punjab-ig-sham-lal-gakhar-punjab-police-child-rape-case-registered-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पूर्व आईजी बोले, बेटे पर दर्ज रेप केस की जांच में करूंगा सहयोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के पूर्व आईजी बोले, बेटे पर दर्ज रेप केस की जांच में करूंगा सहयोग
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:28 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ ने बेटे पर लगे रेप के आरोप के मामले में खुद पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही है। अब 24 के भीतर पूर्व आईजी से पुलिस पूछताछ कर सकती है। जबकि पूर्व आईजी का बेटा आरोपी विक्रमजीत गक्खड़ अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
डीएसपी साउथ नवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ बेटे पर केस दर्ज होने से पहले चंडीगढ़ से बाहर गए थे। इस दौरान उनसे फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने चंडीगढ़ आकर बेटे के मामले में पुलिस जांच में सहयोग की बात कही है।
वहीं, आरोपी विक्रमजीत की तलाश में फिरोजपुर, पटियाला में छापामारी की गई। बताया जा रहा है कि विक्रमजीत को पुलिस की भनक लग गई। इसलिए वह वहां से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बाहर फोन की लॉस्ट लोकेशन
डीएसपी नवदीप बराड़ ने बताया कि आरोपी का मोबाइल बंद है। कॉल डिटेल्स में सामने आए उसके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन चंडीगढ़ से बाहर की ट्रेस हुई है।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ के बेटे के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि विक्रमजीत ने शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। बाद में उसकी जायदाद पर भी कब्जा कर लिया। इसके अलावा उसने विक्रमजीत पर मारपीट करने, चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।