फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former minority president of bjp arrested with drug

पूर्व भाजपा अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत चौंका देगी

Wed, 02 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 02 Sep 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
former minority president of bjp arrested with drug

पूर्व भाजपा अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। इससे वर्तमान अध्यक्ष की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल फिरोजपुर देहाती माइनोरिटी सेल के पूर्व प्रधान जैमल सिंह को पुलिस ने तीन किलो अफीम व एक क्विंटल 90 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी अब राजस्थान के छतोड़गढ़ में की गई। इसके साथ ही भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा की मुसीबतें भी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा का नेता जैमल सिंह जो राजस्थान के छतोड़गढ़ में अफीम व चूरापोस्त समेत पकड़ा गया है।
विज्ञापन


उसके बैनर आज भी फिरोजपुर शहर के सोढी नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के साथ लगे हुए हैं। खुफिया सूत्रों का कहना है कि जैमल और पूर्व जिला युवा मोर्चा प्रधान जसपाल सिंह संधू उर्फ जिम्मी के साथ भी संबंध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के ही कुछेक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जैमल सिंह को उसके पद से नहीं हटाया गया है। क्योंकि तीन साल का समय होता है, जब तक उसका आरोप साबित ना हो तब तक उसे ऐसे नहीं हटाया जा सकता है। कमल शर्मा गुट यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि जैमल को हटाने से पहले कोई पत्र जारी किया गया या नहीं।

पोस्टर में कमल शर्मा के साथ खड़ा है पूर्व अध्यक्ष

former minority president of bjp arrested with drug

अभी पूर्व जिला युवा मोर्चा प्रधान जसपाल सिंह संधू उर्फ जिम्मी, मल्लांवाला सर्कल के पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह, पूर्व जिला प्रधान जोगराज सिंह कटोरा व ओएसडी अरविंदर सिंह छीना उर्फ पौथी पर लगे संगीन आरोपों की वजह से कमल शर्मा की दिक्कतें खत्म नहीं हुई कि जैमल के पकड़े जाने से परेशानी और बढ़ गई है।

यह है नियम: भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी का संविधान है कि जिस व्यक्ति को कोई पद सौंपा जाता है और किसी कारण उसे उस पद से हटाना होता है तो उसका आरोप बताना होता है। उसे एक पत्र जारी कर उस पर लगे आरोप संबंधी सफाई देने का समय दिया जाता है। सफाई देने में असमर्थ होने पर उसे एक पत्र जारी कर निलंबित किया जाता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। आज भी फिरोजपुर शहर के सोढी नगर में जैमल के बैनर कमल शर्मा की फोटो के साथ लगे हुए हैं।
 
चार पर मामला दर्ज: पीसीआर
छतोड़गढ़ पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक थाना सदर पुलिस ने जरनैल सिंह उर्फ जैमल समेत चार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। इनके पास से तीन किलो अफीम और एक क्विंटल 90 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। एफआईआर नंबर-368 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed