{"_id":"62b301a4caf26e4d8e45204a","slug":"former-deputy-cm-of-punjab-op-soni-received-threat-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अपराधी बेखौफ: अब पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में अपराधी बेखौफ: अब पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 22 Jun 2022 05:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:23 PM IST
सार
कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी के मोबाइल पर भी इसी तरह की व्हाट्सएप कॉल आई थी। उनसे 2.5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गैंगस्टरों ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। कैंटोनमेंट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी को भी इसी तरह की कई फोन कॉल आई थी। उनसे 2.5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने बुधवार की सुबह सोनी के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल की। इसमें आरोपी ने खुद को गैंगस्टर बताया और 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इसके साथ ही फोन करने वाले ने इस बाबत पुलिस को शिकायत देने पर उन्हें व उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने किसी तरह की पुष्टि नहीं की लेकिन सूत्रों के अनुसार कैंटोनमेंट पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कमिश्नरेट पुलिस का साइबर क्राइम सेल भी तुरंत हरकत में आ गया और पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी के पास आई व्हाट्सएप कॉल का डाटा निकालने में जुट गया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी के मोबाइल पर भी इसी तरह की व्हाट्सएप कॉल आई थी। उनसे 2.5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बोनी को व्हाट्सएप कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया था। इस मामले में रंजीत एवेन्यू थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।