फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forgery in clerk recruitment exam in Haryana

क्लर्क भर्ती में फर्जीवाड़ा: पंचकूला में 15 परीक्षार्थियों के खिलाफ केस दर्ज, 2019 में हुई थी परीक्षा

Fri, 16 Sep 2022 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 09:46 PM IST
सार

एचएसएससी ने मई 2019 में क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। हरियाणा के कई जिलों में 21, 22 और 23 सितंबर 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
Forgery in clerk recruitment exam in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्लर्क भर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के बैठाने का मामला सामने आया है। इस मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की शिकायत पर पंचकूला की सेक्टर-5 थाना पुलिस ने 15 परीक्षार्थियों के खिलाफ अलग-अलग सात धाराओं में केस दर्ज किया है। 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती की परीक्षा आयोजित की थी।

विज्ञापन


आरोपी परीक्षार्थियों में खुशी राम, मोनू सांगवान, राहुल कुमार, विशाल, प्रदीप कुमार, दिनेश, सोनू, राकेश कुमार, सत्यवान, राममेहर, दीपक, प्रदीप कुमार, रवि, मंदीप और सचिन का नाम शामिल है। सभी आरोपी परीक्षार्थी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2021, 120-बी, 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में एचएसएससी ने 12 अगस्त 2022 को डीजीपी को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

 
एचएसएससी ने मई 2019 में क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। हरियाणा के कई जिलों में 21, 22 और 23 सितंबर 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में पास परीक्षार्थियों का दस्तावेज सत्यापन सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में 21 मई से 6 जून 2022 तक किया गया। इस दौरान कुल 15 परीक्षार्थियों के फिंगर प्रिंट, सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी का मिलान नहीं हो सका। एचएसएसपी ने 15 परीक्षार्थियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलुओं पर काम करेगी पुलिस  

  • परीक्षार्थियों द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेजों की जांच 
  • सत्यापन के दौरान की सीसीटीवी फुटेज को जांचा जाएगा
  • परीक्षार्थियों के फोन कॉल की डिटेल्स भी खंगाली जाएगी
  • परीक्षार्थियों के साथ कितने पैसों में डील हुई?

पुराने मामलों पर एक नजर 
पुलिस भर्ती और एएलएम भर्ती में भी फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। इस मामले की एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी ने 8 अलग-अलग केस दर्ज कर 114 लोगों को गिरफ्तारी कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed