फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for Justice rape victim girl left house

9वीं की रेप पीड़ित छात्रा ने इंसाफ के लिए छोड़ा घर

Mon, 24 Aug 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 24 Aug 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
for Justice rape victim girl left house

रेप की शिकार बनी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोपी को सजा दिलवाने के लिए अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया। हरियाणा के हिसार शहर की एक कॉलोनी में दादा-दादी के पास आई एक नाबालिग छात्रा से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार किया था।

विज्ञापन


छात्रा ने गुड़गांव में रह रहे माता-पिता को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत देने से रोका लेकिन छात्रा आरोपी को सजा दिलाने पर अड़ गई। उसने गुड़गांव में जीरो एफआईआर दर्ज करा दी। इसी आधार पर हिसार के शहर थाना में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


मामला दर्ज कराने के बाद पिता की नाराजगी झेल रही छात्रा ने घर छोड़ दिया। बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे करनाल के नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता ने चुप रहने की नसीहत दी, आरोपी को सजा दिलवाने को अड़ी

for Justice rape victim girl left house

पुलिस के अनुसार गुड़गांव के एक स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने दादा-दादी के पास आई थी। यहां उसकी पहचान कॉलोनी के ही रहने वाले एक युवक के साथ हो गई। आरोप है कि युवक एक दिन उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। छात्रा ने अपने साथ हुई जबरदस्ती के बारे में घर पर बताने की बात कही तो सचिन ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा इसके बाद अपने घर गुड़गांव लौट गई। वहां उसने अपने माता-पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। दोनों ने छात्रा को चुप रहने की नसीहत दी। छात्रा को पुलिस में शिकायत देने से भी रोक दिया। पीड़ित छात्रा को परिजनों की यह बात अच्छी नहीं लगी ओर ठान ली की वह आरोपी को सजा दिलवा कर रहेगी।

काफी दिन की खींचतान के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में पीड़ित छात्रा ने आखिर में गुड़गांव में आरोपी के खिलाफ शिकायत दे दी। मामला चूंकि हिसार का था, गुड़गांव पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे कार्रवाई के लिए थाना सिटी हिसार को भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने इसके आधार पर सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

निर्मला देवी, जांच अधिकारी, थाना सिटी ने बताया कि छात्रा के साथ रेप के मामले में गुड़गांव पुलिस से जीरो एफआईआर मिली थी। पुलिस ने इस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता फिलहाल नारी निकेतन करनाल में है। पुलिस उसे सोमवार को पूछताछ के लिए ले कर आएगी। इस दौरान उसके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed