फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for illegal relation along with lover brutally murder of wife

प्रेमिका संग मिल रची साजिश, पत्नी को दी खौफनाक मौत

Sun, 25 Oct 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इस्माइलाबाद, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, इस्माइलाबाद, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sun, 25 Oct 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
for illegal relation along with lover brutally murder of wife

अवैध संबंधों की चाहत इस कदर हावी हुई कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची साजिश रचते हुए पत्नी को दे दी खौफनाक मौत। मामला हरियाणा के सांपला का है।

विज्ञापन


इस्माइला के रहने वाले एक युवक ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उसकी पत्नी ने अवैध संबंधों के बारे में परिवार वालों को पहले बताया था और इसे लेकर विवाद भी हुआ था। उस समय पुलिस में शिकायत करने पर युवक ने अपनी गलती मानी थी और मामला सुलझ गया था, लेकिन फिर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत की शास्त्री कालोनी की गली नंबर 5 में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि मैंने अपनी बेटी सुनिधि की शादी इस्माइला गांव के रहने वाले दलबीर के साथ की थी।

दलबीर के किसी दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध

for illegal relation along with lover brutally murder of wife

दलबीर शादी के बाद करीब दो वर्ष से सुनिधि के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के टडौली में नौकरी कर रहा था। सुनिधि ने कुछ समय पहले ही अपने मायके वालों को बताया था कि दलबीर के यहां किसी दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध हैं और वह उस औरत के साथ मिलकर उत्पीड़न करता है।

इसकी शिकायत सोनीपत के महिला थाने में की गई थी। पुलिस में शिकायत होते ही दलबीर ने अपनी गलती मानी और उसके बाद मामला सुलझ गया। समझौते के बाद फिर से दंपत्ति कांगड़ा चला गया, लेकिन चार दिन पहले दलबीर ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर सुनिधि की हत्या कर दी।

इस मामले में राजेन्द्र सिंह ने सांपला थाने में दलबीर और उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि  जांच चल रही है और इसमें अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed